Hot News

समस्तीपुर

अपराध, समस्तीपुर

Samastipur News- चोरी करते बैंक से लोगों ने चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले,

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा सिंघियाघाट में मंगलवार को एक लाख तिहत्तर हजार रुपए जमा कराने गए एक ग्राहक के झोला से रुपए चुराने का प्रयास करने वाले को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर मोहनपुर बोरिया निवासी सुनील कुमार महतो के पुत्र रिकेश कुमार ने स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत भी सौंपी है। कहा है कि बैंक शाखा में भीड़ का फायदा उठाकर उसके झोला में ब्लेड मारकर रुपए चुराने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ा गया है। उसने अपना खुद को बेगुसराय जिला अंतर्गत फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी सोगराहा गांव निवासी दिलीप तिवारी का पुत्र अमित तिवारी बताया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

समस्तीपुर

ट्रेनों के रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन की सूचना

रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से कुछ ट्रेनों के रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया गया है जो निम्नलिखित प्रकार से है: ट्रेनों का रद्दीकरण: ट्रेन संख्या 14005/14006 (सीतामढ़ी – आनंद विहार – सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस) यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन: 1. ट्रेन संख्या 15559 (दरभंगा – अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस) 19 फरवरी 2025 को यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग छपरा – बनारस – प्रयागराज – सतना – कटनी मुड़वारा – बीना के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं – बीना के मार्ग से चलेगी। 2. ट्रेन संख्या 12561 (जयनगर – नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने नियमित मार्ग छपरा – गोरखपुर – औंरिहार जं – प्रयागराज – कानपुर के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर के रास्ते चलेगी। 3. ट्रेन संख्या 12562 (नई दिल्ली – जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने नियमित मार्ग कानपुर – प्रयागराज – औंरिहार जं – गोरखपुर – छपरा के स्थान पर कानपुर – लखनऊ – बाराबंकी – गोरखपुर – छपरा के रास्ते चलेगी। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने के लिए नवीनतम ट्रेन समय-सारणी की जांच कर लें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त करें।  

समस्तीपुर

तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

नया विचार समस्तीपुर-  समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में स्पोर्ट्सने के दौरान तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई । मृतक की पहचान केवस निजामत वार्ड तीन के रंजन कुमार राय के पुत्र ऋतिक राज के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है । इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । घटना के संबंध में लोगों का बताना है कि घर के पीछे तालाब के पास स्पोर्ट्सने के दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया । वंहा मौजूद लोगों के द्वारा किसी तरह उसे बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया जा रहा था । इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

समस्तीपुर

गरीबों की सेवा ही जीवन का लक्ष्य : ओमप्रकाश 

तीन हजार से अधिक बीमार गरीबों का हुआ निःशुल्क इलाज नया विचार मोरवा । गरीबों की सेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। उक्त बातें कहीं समाजसेवी ओम प्रकाश हरि ओम ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए। समाज सेवी ओमप्रकाश हरिओम की पूजनीया माता शांति देवी, डॉ बलराम सिंह, डॉ मनोहर प्रसाद सिंह ,लखन सिंह कुशवाहा, सुशील कुमार, नवीन कुमार सिंह,डॉ राजेश कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह, डॉ सतीश कुमार सिंह, बशिष्ठ राय बशिष्ठ आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। प्रखंड के मरिचा हुसैनी पुर में कुशवाहा एकता संघ के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में एक दर्जन से अधिक काउंटरों पर सभी बीमारियों के तीन हजार से अधिक गरीब बीमारों का इलाज करने के बाद निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। डॉ नवीन कुमार, डॉ हिंदुस्तानी कुमारी, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ ओमप्रकाश, डॉ सुनील कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ भी वी सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ सरोज कुमार , डॉ मनोहर सिंह एवं एक सौ से अधिक मेडिकल टीम के द्वारा गरीब बेसहारा बीमारों का इलाज किया गया। युगल किशोर सिंह,प्रभात रंजन,रवि कुमार, सियाराम झा, रघुनाथ कुमार, रंजीत कुमार सहित सैकड़ों सदस्य सहयोग कर रहे थे।

समस्तीपुर

रायपुर स्थित एसएच 88 पर ट्रक की ठोकर से एक घायल, लोगों ने किया सड़क जाम 

नया विचार,सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव के निकट एसएच 88 पर मंगलवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड 13 निवासी प्रदीप सहनी के रूप में की गई है। घायल को इलाज के लिए सरायरंजन पीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घायल की स्थिति नाजुक बताई गई है।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस –बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि ठोकर मारने वाले वाहन को जब्त कर चालक के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की जाए एवं घायल के इलाज की व्यवस्था की जाए। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई । सड़क जाम से यात्रियों में काफी परेशानी देखी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाने– बुझाने का प्रयास किया जा था।

आस्था, समस्तीपुर

यज्ञ हवन एवं संकीर्तन के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में मंगलवार की शाम यज्ञ हवन एवं संकीर्तन के साथ तीन दिवसीय महायज्ञ भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। पिछले तीन दिनों से जारी वैदिक मंत्रोच्चार से बथुआ बुजुर्ग सहित आसपास का क्षेत्र गूंजायमान रहा। इस संबंध में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। दूसरे दिन विभिन्न प्रकार के संस्कार संपन्न कराए गए। वहीं संध्या में दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। मंगलवार को समापन के दिन यज्ञ हवन, सुंदरकांड का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस महायज्ञ में शांतिकुंज के प्रतिनिधि परमानंद सिंह,राकेश कुमार, राजेश्वर शर्मा,विजय कुमार चौरसिया,नारायण सिंह,अजय प्रसाद सिंह,रेणु देवी, मूंगा देवी,मुन्नी देवी,नवीन सिंह,संजय सिंह,दीपक कुमार, रवींद्र कुमार, रोहित कुमार,राजा कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

समस्तीपुर

पारिवारिक कलह में वृद्ध ने की खुदकुशी 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत गाछी टोला निवासी एक वृद्ध ने पारिवारिक कारणों से खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मंगलवार की सुबह मृतक के शव को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी स्व. सुधीहर चौधरी के पुत्र अशोक कुमार चौधरी (65) के रूप में की गई है। संवाद प्रेषण तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। संभावना जताई जा रही है कि पारिवारिक कारणों से उक्त वृद्ध ने अपनी इहलीला समाप्त की है। इस संबंध में पूछे जाने पर मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि इस घटना को लेकर मृतक के स्वजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

नकली पुलिस इंस्पेक्टर बन दुकान से 40 किलो मिठाई मंगवाने वाला युवक गिरफ्तार

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार से नकली पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 40 किलो मिठाई मंगवाने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के कजिया बिशनपुर निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र राम शोभित सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मुसरीघरारी स्थित सुबोध मिष्ठान भंडार के संचालक सुबोध साह ने बताया कि विगत 10 फरवरी की रात एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया कि 17 फरवरी को मुसरीघरारी थाना में एक कार्यक्रम है,जिसके लिए उन्हें 400 पैकेट नाश्ता की जरूरत है। नाश्ता का पैकेट मांगने वाले युवक ने अपना नाम इंस्पेक्टर राजीव कुमार बताया। फिर 11 फरवरी की सुबह उसी मोबाइल से कॉल आया कि फिलहाल 40 किलो मिठाई की जरूरत है। शेष मिठाई 17 फरवरी को मंगवा लेंगे। मिठाई मंगवाने के लिए तत्काल दुकान पर एक ऑटो को भेजा जा रहा है। जब एक ऑटो चालक उक्त मिठाई की दुकान पर रुक कर मिठाई मांगने लगा तो दुकानदार ने 40 किलो मिठाई उसके ऑटो में रख दिया। इसके बाद मिठाई लदा ऑटो वहां से निकल गया। जब पैसा मांगने के लिए दुकानदार ने उक्त मोबाइल पर संपर्क साधा तो उसकी कॉल को रिसीव नहीं किया गया। शंका होने पर जब दुकानदार मुसरीघरारी थाने पर पहुंचा तो उन्हें पता चला कि वहां राजीव कुमार नाम का ना तो कोई इंस्पेक्टर है, ना ही थाना पर मिठाई ही मंगवाई गई है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित नकली पुलिस इंस्पेक्टर को वैनी थाना क्षेत्र के कजिया बिशनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल द्वारा कुंभ मेला यात्रियों हेतु विशेष भीड़ नियंत्रण प्रबंध

नया विचार समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल में कुंभ मेले के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन हेतु विशेष तैयारियां की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पिछले 10.02.2025 से ही एक वार रूम कार्य कर रहा है, जहां से मंडल के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख स्टेशनों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार उचित निर्देश जारी कर रहे हैं। जिससे मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर प्रभावी भीड़ नियंत्रण हो पा रही है। भीड़ नियंत्रण एवं प्रबंधन के विशेष उपाय 1. विशेष ट्रेनों की व्यवस्था: भीड़भाड़ वाली ट्रेनों (GS & SL कोच सहित) और विशेष ट्रेनों को गृह प्लेटफॉर्म (Home PF) से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज (FOB) का उपयोग न करना पड़े और यातायात नियंत्रण आसान हो।विशेष ट्रेनों के लिए एक निर्धारित प्लेटफॉर्म होगा, जहां केवल एक ही प्रवेश बिंदु से यात्रियों को लाया जाएगा। 2. होल्डिंग एरिया की स्थापना: सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के ठहराव के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां बैठने की उचित व्यवस्था की गई है।इन क्षेत्रों में यात्रियों को पानी, मोबाइल UTS टिकटिंग, मेडिकल सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।केवल वैध (Bonafide) यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी। 3. सुरक्षा और निगरानी: RPF, GRP एवं स्थानीय पुलिस को विशेष रूप से तैनात किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। सभी प्रमुख स्टेशनों पर CCTV कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।फुट ओवर ब्रिज (FOB) और प्रवेश/निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिनमें उचित बैरिकेडिंग और रस्सी मार्गदर्शन (Rope Guidance) शामिल हैं। 4. यात्रियों के सुचारू आवागमन हेतु दिशा-निर्देश: •होम प्लेटफॉर्म से विशेष ट्रेनों का प्रस्थान सुनिश्चित कर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। •होल्डिंग एरिया से प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की आवाजाही स्थानीय पुलिस की निगरानी में होगी •।मंडल के सभी स्टेशनों पर गहन टिकट जांच (Intensive Ticket Checking) की जा रही है ताकि केवल वैध टिकटधारी यात्री ही मुख्य स्टेशन पर प्रवेश कर सकें। यह व्यवस्था की गई है कि विशेष ट्रेनों के प्रस्थान के 30 मिनट बाद अन्य नियमित ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा ताकि स्टेशन पर भीड़भाड़ को कम किया जा सके। यह विशेष भीड़ नियंत्रण व्यवस्था 27 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।समस्तीपुर मंडल रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए इन विशेष प्रबंधों का पालन करें एवं अपने यात्रा अनुभव को सुगम बनाएं।

समस्तीपुर

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर किया तोड़फोड़ और हंगामा 

नया विचार समस्तीपुर। समस्तीपुर में हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है । मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया है ।जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के पूसा बेनी थाना क्षेत्र के खुदीराम बोस स्मारक चौक पूसा रोड की है।जंहा काम करके डेरा जाने के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने ठोकर मार दी जंहा घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई । मौत से गुस्सा है स्थानीय लोगों ने पूसा बाजार को बंद करा जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है । मृतक युवक की पहचान मुजफ्फरपुर सकरा थाना क्षेत्र के विजय शाह के रूप में हुई है ।वो अपनी बहनोई सतन साह के घर बैनी थाना रेपुरा में रह रहा था । अपनी बहनोई के आभूषण दुकान पर वह कारीगर का काम करता था । शाम में जब वह काम कर अपनी बहन के घर जा रहा था उसी समय पूसा रोड स्थित खुदीराम बोस स्मारक चौक के पास हाईवा ने ठोकर मार दी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।वही वेनी थाना अध्यक्ष आनंद गौरव का बताना है कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची ।और आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया है ।मृतक की पहचान कर ली गई है ।पोस्टमार्टम करा आगे की जो भी कार्यवाही है कि जाएगी ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top