Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

रविवार को हरसिंहपुर में महंत राजकिशोर गिरि के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते मंत्री विजय चौधरी

नया विचार सरायरंजन: रविवार को हरसिंहपुर स्थित गिरि टोला में बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी दिवंगत महंत राजकिशोर गिरि एवं दिवंगत कृष्णा देवी (पति रामचंद्र गिरि) के दोनों परिवारों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रमुख बीना देवी, उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, युवा जनता दल जिला अध्यक्ष विशाल ठाकुर, बब्बन गिरि, कपिल साहनी, ओम प्रकाश सिंह, रामचंद्र गिरि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समस्तीपुर

पाकिस्तान को धूल चटाने को लेकर भारत तैयार, टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिर में हुआ विशेष पूजा हवन 

नया विचार समस्तीपुर। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज में आज सुपर संडे है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला आज हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महामुकाबला जारी है। प्रतियोगिता का मोस्ट अवेटिड मैच शुरू हो गया है। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच इस ‘ग्रेटेस्ट राइवलरी’ को देखने के लिए लाखों की संख्या में क्रिक्रेट प्रेमी जुट गए हैं। इस बीच हर तरफ हिंदुस्तान की जीत के लिए पूजा-हवन किया जा रहा है। मिथिलांचल के सुप्रसिद्ध श्री बालेश्वर स्थान मंदिर विद्यापतिधाम के प्रांगण में हिंदुस्तान-पाकिस्तान के मैच को लेकर बाबा की विशेष पूजन एवं अर्चना की जा रही है। क्रिकेट प्रेमी युवाओं ने महादेव की पूजन कर आरती की और हवन यज्ञ कर हिंदुस्तानीय टीम की जीत की प्रार्थना की। हिंदुस्तान-पाकिस्तान के मैच को लेकर उगना महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। जहां पुजारी ने विशेष मंत्रोच्चारण के साथ हिंदुस्तान की जीत की कामना की। पूजा-पाठ का दौर जारी  बता दें कि दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच जारी है। ऐसे में हिंदुस्तान की जीत को लेकर पूजन – पाठ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। ऐसा ही नजारा विद्यापतिधाम मंदिर में देखने को मिला। हिंदुस्तान की विजय हो यहां गर्भगृह में मंदिर के पंडित पुजारी व युवा क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजन अभिषेक किया और मंत्र उच्चारण के साथ उगना महादेव से प्रार्थना की है कि हिंदुस्तान न केवल इस मैच को बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भी बने। क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह स्थानीय युवाओं व क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत की खुशी और पाकिस्तान को हराने के लिए हवन-पूजन किया। हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में अभी से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्रिकेट प्रेमी मिंटू कुमार झा, प्रवीण गिरि,संजय सिंह मुन्ना,पुकार गिरि, गोपाल गिरी,अमित गिरी,सोनू गिरी,छोटू कुमार आदि ने बताया कि जिस तरह पहले हिंदुस्तानीय टीम ने पाकिस्तान को हराने का काम किया है। आज भी उसी तरह हिंदुस्तानीय टीम पाकिस्तान को धूल चटाने का काम करेगी और हम लोग आज रात में होली-दिवाली एक साथ मनाएंगे।

समस्तीपुर

पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने किया रक्तदान

नया विचार समस्तीपुर : समस्तीपुर में पुलिस सप्ताह दिवस को लेकर जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार के देखरेख में जिले के विभिन्न थाने में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने स्वेच्छ से रक्तदान किया । रक्तदान शिविर में मुख्यालय डीएसपी के के दिवाकर, लाइन डीएसपी सुनील कुमार, मेजर सर्जेन्ट बिपुल कुमार, विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, हलई थानाध्यक्ष राहुल कुमार , एससी/एसटी थानाध्यक्ष आरके हिंदुस्तानी सहित काफ़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों ने रक्तदान किया ।

समस्तीपुर

पुलिस सप्ताह के मौके पर निकली गई नशा मुक्ति रैली 

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर के दलसिंहसराय में पुलिस सप्ताह दिवस 2025 के अवसर पर दलसिंहसराय थाना परिसर से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई । यह अभियान 22 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा । नशा मुक्ति अभियान को लेकर थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इस रैली में सन्त निरंकारी मण्डल के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। नशा मुक्ति और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बैनर और पोस्टर लेकर रैली शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए सरदारगंज पर समाप्त हुई। इस दौरान नशा मुक्ति को लेकर एक विशेष झांकी निकाली गई , जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा । संस्था के सदस्यों के द्वारा नशा के बचाव के लिए चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया । इस अभियान के संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस सप्ताह दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाना और नशा में होने वाले अपराध से लोगों को सतर्क करना है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ, सुरक्षित और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। इस जागरूकता अभियान के तहत आने वाले दिनों में दलसिंह सराय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । जिससे अधिक से अधिक लोग नशा मुक्ति के प्रति जागरूक हो सकें।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल से आज चार कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी

नया विचार समस्तीपुर।महाकुंभ 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए हिंदुस्तानीय रेलवे द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। समस्तीपुर मंडल ने भी यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रेल सेवाओं की व्यवस्था की है। इसी क्रम में आज मंडल के जयनगर, दरभंगा, सहरसा तथा रक्सौल स्टेशनों से चार कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनें झूंसी के लिए संचालित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का लाभ मिल सके। विशेष ट्रेनें एवं उनके प्रस्थान का विवरण: 1. जयनगर से झूंसी: प्रस्थान समय – 16:00 बजे मार्ग – मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर। 2. रक्सौल से झूंसी: प्रस्थान समय – 16:00 बजे मार्ग – सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र। 3. सहरसा से झूंसी: प्रस्थान समय – 15:00 बजे मार्ग – मानसी, खगड़िया, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर। 4. दरभंगा से झूंसी: प्रस्थान समय – 18:00 बजे मार्ग – समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर। महाकुंभ हेतु रेलवे की विशेष तैयारियां: यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त इंतजाम: स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष हेल्पडेस्क, सूचना केंद्र एवं अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाएं: प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया गया है, साथ ही प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है। सुरक्षा प्रबंधन: यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ गश्त बढ़ाई गई है।विशेष टिकट काउंटर एवं सहायता केंद्र: यात्रियों को टिकट बुकिंग में किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए विशेष काउंटर लगाए गए हैं। साथ ही, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से सहायता केंद्र उपलब्ध कराए गए हैं।रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा के दौरान रेलवे के निर्देशों का पालन करें, अपनी सुरक्षा एवं सुविधा का ध्यान रखें और अनुशासित रूप से उचित टिकट लेकर यात्रा करें। रेलवे का प्रयास रहेगा कि सभी यात्रियों को महाकुंभ के पावन अवसर पर एक सहज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा प्रदान की जाए।

समस्तीपुर

समस्तीपुर पहुंची कोलकाता पुलिस ने अपने साथ एक लड़की और 56 दिन के बच्ची को ले गई साथ, दर्ज था अपहरण का मामला

नया विचार समस्तीपुर – अपहरण मामले को लेकर समस्तीपुर पहुंची कोलकाता पुलिस ने एक लड़की के साथ 56 दिन की बच्ची को बरामद किया । पूरा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक की बताई जा रही है जहां कोलकाता की एक लड़की को कोलकाता पुलिस ने मुफस्सिल पुलिस की मदद से लड़की को 56 दिन के शिशु के साथ बरामद किया । बताते चले की कोलकाता पुलिस केक कमबख्त थाना क्षेत्र के भोजपुर रोड से पिछले वर्ष एक लड़की के अपहरण हो जाने का मामला दर्ज कराया गया था । इसी मामले की छानबीन करते हुए कोलकाता पुलिस ने टावर लोकेशन के आधार पर आज 22 फरवरी की शाम लगभग 6:30 बजे मुफस्सिल पुलिस के साथ सोनबरसा पहुंचा जहां चौक के पास से लड़की को बरामद कर लिया जिसके साथ 56 दिन का एक मासूम बच्ची भी थी । हालात इस पूरे मामले पर कोलकाता पुलिस कुछ भी बोलने से बचते नजर आई । वहीं इस पूरे मामले पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का बताना है कि छापेमारी करने कोलकाता पुलिस पहुंची थी अपहरण का मामला बताया गया था । कोलकाता पुलिस को जो भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध था उपलब्ध कराया गया साथी कागजी कार्रवाई के बाद कोलकाता पुलिस ब्राह्मण लड़की व उसकी बच्ची को अपने साथ ले गई । वही एक अन्य मामले में कोलकाता पुलिस ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के शेखूपुर व अन्य जगहों पर भी छापेमारी करने पहुंची थी । हालांकि इस पूरे मामले पर कोलकाता पुलिस या स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने से बचते नजर आए ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर बस स्टैंड से नाबालिग गायब, मां ने थाने में आवेदन देकर जताई अपहरण की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी बस स्टैंड के पास से एक नावालिग किशोरी के गायब होने का मामला सामने आया जंहा नावालिग के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए उसकी मां ने नगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देते हुए कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी निवासी लालबाबू साह के पुत्र अंकित कुमार को आरोपित किया ।नावालिग की माँ ने थाने में दिए गए आवेदन में उसने बताया है कि बीते 15 फरवरी की शाम 14 वर्षीय उसकी नाबालिग पुत्री मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जाने को निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। रात भर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में पता चला कि शंभूपट्टी के अंकित कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है। उसने अपनी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटित किए जाने की आशंका जाहिर की है। इस पूरे मामले में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव का बताना है कि स्त्री के द्वारा आवेदन मिला है, इसकी जांचकर कानूनी रूप से कारवाई की जा रही है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर के बथुआ में पूर्व मुखिया को लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

नया विचार सरायरंजन । मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग स्थित डिहवारणी स्थान में शनिवार को पूर्व मुखिया विशनाथ सिंह का पूण्यतिथी मनाई गई। पूण्यतिथी के अवसर पर लोगों ने पूर्व मुखिया विशनाथ सिंह के मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। लोगों ने कहा की पूर्व मुखिया स्व. सिंह ने पंचायत के आदर्श मुखिया थे।ये लोगों के मान और सम्मान के लिए हर समय लड़ाई लड़ते रहे। मौके पर जलसंसाधन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी, वरीय भाजपा नेता प्रो. अमरेन्द्र कुमार, अनिल सिंह बाबा, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

बीमार रेल यात्री को आरक्षी ने अपने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल । हर कोई उस पुलिस जवान की कर रहे है सराहना

नया विचार समस्तीपुर- यूं तो पुलिस की कार्यशैली को लेकर आये दिन सवाल उठते रहते है । लेकिन समस्तीपुर से पुलिस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई पुलिस की तरफ़ कर रहा है ।वीडियो में देख सकते है कि एक पुलिस का जवान एक बीमार रेल यात्री को अपने कंधे पर उठाकर रेलवे अस्पताल ले जा रहा है । अब जरा पूरे मामले को जान लीजिए 21 फ़रवरी को जयनगर से झूसी जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन फ्लेटफॉर्म संख्या 1 से अपने निर्धारित समय रात 10 बजकर 25 मिनट पर खुली । ट्रेन खुलने के बाद ही चेन पुलिंग के बाद खड़ी हो गई । जिसके बाद वंहा ड्यूटी पर तैनात आरक्षी राजेश कुमार और आरक्षी वाटर कैरियर लखन सिंह ने तत्काल कोच को अटेंड किया । वंहा पहुंच कर उन्होंने देखा कि एक यात्री के मुंह से झाग निकल रहा था । जिसके बाद आरक्षी ने बिना समय गवाएं उस बीमार यात्री को अपने कंधे पर उठाकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया । जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । जंहा उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है । बीमार यात्री की पहचान रामकिशन यादव के रूप में हुई है । वह इस मामले को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के दौरान एक यात्री की अचानक तबियत बिगड़ गई थी । इस दौरान वंहा ड्यूटी पर तैनात जवान ने तत्परता दिखाते हुए उसे अपने कंधे पर लाद कर रेलवे अस्पताल पहुंचाया । जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया । रेल जवान के इस कार्य को लेकर डीआरएम के द्वारा उसे प्रोत्साहित करने के लिए 5000 हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है । डीआरएम का कहना है हिंदुस्तानीय रेल और समस्तीपुर रेल मंडल हमेशा से यात्री सेवा और सुरक्षा को लेकर तत्पर रहती है ।

समस्तीपुर

टी एल एम मेला में उर्दू बांदे की दो शिक्षिका के सम्मानित होने से हर्ष 

विद्यालय के एच एम ने भी किया सम्मानित नया विचार मोरवा ।बी आरसी मोरवा में आयोजित टी एल एम मेला में प्रखंड स्तर पर ऊर्दू भाषा में ऊर्दू बांदे की दो शिक्षिका को बी ई ओ द्वारा सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विदित हो कि 21 फरवरी को बी आर सी में आयोजित टी एल एम मेला में उर्दू भाषा में सर्वोत्तम स्थान लाने वाली गुलिस्तां प्रवीन तथा सहभागिता के लिए सुधा कुमारी के चयन होने पर बी ई ओ अजीत कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। उर्दू बांदे की दोनों शिक्षिकाओं के सम्मानित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किये जाने की खुशी में एच एम जावेद आलम के द्वारा चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया गया है। मौके पर एच एम सहित सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थीं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top