Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

कलश शोभा यात्रा की तैयारी पूरी, निकलेगी 351 कुवांरी कन्याओं की कलश शोभा यात्रा

नया विचार सरायरंजन ।प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत के वार्ड 13 में महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व कलश शोभा यात्रा को लेकर शुक्रवार को बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया नवीन कुमार सिंह ने। बैठक के दौरान नवीन कुमार सिंह ने बताया कि महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज शनिवार को कलश शोभायात्रा निकालेगी। जिसमें 351 कुवांरी कन्या भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कन्याएं प्राथमिक विद्यालय हरसिंहपुर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण से वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद कलश में जल भरेंगे और गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा पंचायत भ्रमण के बाद पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी।विदित हो कि शनिवार को श्रद्धालुओ द्वारा कलश शोभा यात्रा निकलेगी, रविवार को श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा एवं सोमवार को महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना कराई जाएगी साथ ही सोमवार से ही अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।मौके पर मुखिया नवीन कुमार सिंह उप मुखिया सुजीत सिंह दीपक सिंह पप्पू सिंह मनोरंजन सिंह प्रवीण सिंह ललित सिंह विनोद सिंह बलवंत सिंह राठौड़ राकेश सिंह बृजनंदन सिंह रामविलास सिंह रघुवंश सिंह विपिन सिंह अवधेश सिंह मनीष सिंह विजय कुमार सिंह नरेश राय समेत कई लोग मौजूद थे।

अपराध, समस्तीपुर

सीएसपी संचालक से लूटकर भाग रहे अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली 

• गंभीर स्थिति में अस्पताल में कराया गया भर्ती नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए है । एक के बाद एक हो रहे आपराधिक वारदातों को देखकर तो लगता है जैसे अपराधियों पर से ख़ाकी का इक़बाल ख़त्म हो चुका है । ताज़ा मामला वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुसैया गांव की है जहां सीएसपी संचालक से रूपये लूट कर भाग रहे बदमाशों ने पूर्व मुखिया को गोली मारकर जख्मी कर दिया । जख़्मी की पहचान कुसैया पंचायत के पूर्व मुखिया देबू राय के रूप में हुई है । घटना के बाद आनन फ़ानन में जख़्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश सीएसपी से एक लाख रुपये लूटकर भाग रहे थे । सीएसपी संचालक ने फोन कर घटना की जानकारी पूर्व मुखिया को दी । वो अपने दरवाजे के पास सड़क किनारे टहल रहे पूर्व मुखिया ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की । जिसपर बदमाशों उनपर फायरिंग कर दिया ।जिससे गोली उनकी जांघ में जा लगी । इधर घटना की समाचार मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तप्तीस में जुट गई है । घटना के संबंध में सदर डीएसपी 2 विजय महतों का बताना है कि वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुसैया गांव में सीएसपी से तीन नकाबपोश बदमाश लगभग एक लाख रुपये लूट कर भाग रहे थे । इस दौरान सीएसपी संचालक के द्वारा घटना की सूचना पूर्व मुखिया को दी गई । जिसके बाद उन्होंने भाग रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश की । इस दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी । जंहा उनको जांघ में गोली जा लगी । डीएसपी का बताना है कि सीएसपी और आस पास लगे सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है । जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा ।

समस्तीपुर

जितवारपुर कुम्हिरा में गोदाम निर्माण पर बनी सहमति 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा स्थित वार्ड 12 में चल रहे गोदाम निर्माण पर सदर एसडीओ एवं ग्रामीण ने बैठ कर कुछ शर्तों पर अपनी सहमति दे दी है। बता दें कि गांव स्थित साढे तीन एकड़ जमीन में जारी गोदाम निर्माण पर दो माह पूर्व ग्रामीण की आपत्ति पर सदर एसडीओ ने रोक लगा दी थी। गुरुवार को ग्रामीणों के साथ सदर एसडीओ की बैठक में यह सहमति बनी कि निर्माणाधीन गोदाम की चारदिवारी को दक्षिण सड़क की ओर से न्यूनतम दो फीट और भीतर की जाएगी, गोदाम में अनाज को छोड़कर अन्य सामग्रियों का भंडारण किया जाएगा एवं ऐसी सामग्रियों का भंडारण किया जाएगा जिसमें कीड़े नहीं लगे।मौके पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार, गोदाम मालिक पवन केडिया, मुखिया नवीन कुमार सिंह,संजय कुमार राय, शंभू कुमार राय, सचिन कुमार, दिलीप कुमार संजय साह, रवींद्र कुमार, बैजनाथ साह,सोहन रजक, शंभू साह , मदन ठाकुर, प्रमोद राय आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समारोहपूर्वक मनी स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में गुरुवार को स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तीसरी पुण्यतिथि समारोहपूर्वक बनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि लता मंगेशकर हिंदुस्तान की सबसे प्रतिष्ठित पार्श्व गायिका थीं। दुनिया भर के करोड़ों प्रशंसक उन्हें मां सरस्वती का अवतार मानते हैं। उन्होंने 36 से ज्यादा भाषाओं में गीत गाए जो अपने आप में कीर्तिमान है। लताजी के आवाज का माधुर्य जन जन के सिर चढ़कर बोला और वह अंतिम समय तक चोटी की गायिका बनी रहीं। लता मंगेशकर को देश के सर्वोच्च सम्मान हिंदुस्तान रत्न के अलावा ढेरों पुरस्कार और सम्मान मिले। जितने मिले इससे ज्यादा उन्होंने मना कर दिया। उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर आज हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में राज कुमार, संजीत कुमार, नूतन कुमारी,ज्योति कुमारी, रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

नौआचक पंचायत समिति सदस्य के पुत्र का हुआ निधन, शोक 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के नौआचक पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनुराधा देवी एवं जनवितरण प्रणाली दुकानदार सत्यनारायण राय के पुत्र सुनील कुमार राय का गुरूवार की सुबह तीन बजे में पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया। ये बहुत दिनों से बिमारी चल रहे थे।इनके निधन से परिवार एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।इनके निधन की सूचना पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देखने वाले लोगों के भी आंख से आंसू बहने लगे। सुनील के निधन से परिवार में दुखों का पहाड़ टुट परा है। माता अनुराधा देवी,पिता सत्यनारायण राय, पुत्र आनंद कुमार, अमन कुमार, पुत्री काजल कुमारी, पुतुल कुमारी आदि का रो-रो कर बुरा हाल देखा जा रहा है। वहीं माता एवं पत्नी बदहाल हो गया है।इन दोनों को बेहोश के बाद इलाज चल रहा है।शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है। जिसमें प्रमुख वीणा कुमारी, उप प्रमुख संजीव ठाकुर, मुखिया महेंद्र राय,कुमार विश्वनाथ, जवाहर राम, लाल बाबू महतो, बहादुर दास, अरूण कुमार सहनी ,गोविंद यादव, चंदन यादव, पाप्पू राय, चन्ना राय, चंदेश्वर राय, सिपाही लाल राय, राम उजागर राय, प्रदिप्तो शंकर, अमित पासवान, दुखन राय, मो. सैफुल, रामप्रसाद राय आदि दर्जनों लोगों ने शोक जताया।

समस्तीपुर

जविप्र विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष को पुत्र शोक 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नौआचक निवासी जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण राय एवं पंस सदस्य अनुराधा देवी के पुत्र सुनील कुमार राय के असामयिक निधन को लेकर गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन हुआ। उक्त युवक कई दिनों से बीमार चल रहा था और वह आईजीएमएस पटना में भर्ती था। शोक संवेदना जताने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव कुमार ठाकुर,कुमार विश्वनाथ,दयानंद दास, मुखिया महेंद्र राय, सरपंच अनवारुल हक, जितेंद्र राय, बालेश्वर राय,राम सागर साह आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

गंगसारा में गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरातफरी , एक जख्मी 

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड की गंगसारा पंचायत स्थित वार्ड 11 में बुधवार की शाम अशोक पोद्दार के घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गयी। आग लगने के बाद उनके घर सहित आसपास के घरों में अफरातफरी मच गई। वहीं इस अगलगी में अशोक पोद्दार के पुत्र चंदन कुमार गंभीर रूप से झुलस गए,जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। अगलगी की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सरायरंजन थाना से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बचे आग पर काबू पाया । अगलगी कि इस घटना को लेकर भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ.जी सी कर्ण से बात की तो उन्होंने आग बुझाने के लिए अग्नि रोधक सिलेंडर को भेजवाया। उससे आग पूरी तरह बुझ गई। इस अगलगी को नियंत्रित करने में डॉ .सुरेश यादव,सानू ठाकुर, किशुनदेव सिंह सहित दर्जनों लोगों ने सहयोग दिया।

समस्तीपुर

लाश के घर पहुंचते ही मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 

डीएसपी के आश्वासन के बाद हटाया जाम नया विचार मोरवा । प्रखंड के पटोरी थाना अंतर्गत धर्मपुर बांदे पंचायत में जमीनी विवाद में युवक की मौत के पोस्टमार्टम के बाद लाश के घर पहुंचते ही शोकाकुल परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक धर्मेंद्र सिंह की पत्नी रूबी देवी , 8 वर्षीय पुत्री सोनाली एवं 5 वर्ष के पुत्र आर्यन का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है। विदित हो कि मंगलवार की शाम स्थानीय चौक पर अपने पट्टीदारों से जमीन संबंधी विवाद और बक झक ने उग्र रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते अपने ही चाचा द्वारा अपने ही भतीजे को लाठी डंडे एवं घातक हथियार से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया,जिसकी अस्पताल जाते जाते मौत हो गई। जबकि मृत युवक का पूर्व का चाचा और वर्तमान पिता वशिष्ठ सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गंभीर स्थिति के कारण उसे पी एम सी एच भेजा गया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस द्वारा रात से ही सारे गांव को छावनी में तब्दील कर आरोपी के विरुद्ध छापा मारी शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह लाश को घर पहुंचाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा दुर्गा मंदिर के निकट सड़क पर लाश को रखकर सड़क जाम कर शोकाकुल परिवार को मुआवजा , परिवार की सुरक्षा एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी गई। मौके पर उपस्थित डी एस पी बी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।इस घटनासे से संपूर्ण पंचायत में मातमी सन्नाटा व्याप्त है।

समस्तीपुर

मारपीट की अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में रविवार की दोपहर गांव के ही कतिपय लोगों ने हड़वे–हथियार के साथ मारपीट कर एक अधेड़ को घायल कर दिया। साथ ही उसके गले से 40हजार मूल्य के सोने की चैन एवं 5हजार मूल्य की घड़ी छीन ली। इस घटना को लेकर घायल अधेड़ के लिखित बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में गांव के ही कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि रविवार की दोपहर वे गंगापुर चौक से आ रहे थे। इस दौरान गांव के ही कतिपय लोगों ने एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उनके साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया। आरोपित लोगों में प्रीतम कुमार सिंह,प्रशांत कुमार उर्फ लक्की,निलेश रंजन, उज्जवल कुमार, धनंजय कुमार सहित छह लोगों के नाम शामिल हैं।इधर,दूसरे पक्ष के प्रीतम कुमार सिंह ने मारपीट करने एवं बाइक को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया है। आरोपित लोगों में पंकज कुमार सिंह,शिव कुमार सिंह, सत्यम कुमार एवं नवीन कुमार के नाम शामिल हैं।

समस्तीपुर

सरायरंजन में नवाह महायज्ञ को ले निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा 

नया विचार सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के सरायरंजन बाजार स्थित कारीख बाबा स्थान में नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा को यज्ञ स्थल से निकाल कर बाजार के चारों ओर गाजे – बाजे के साथ भ्रमण कराया गया। इसके बाद स्थानीय जमुआरी नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल कलश भरा गया। इस जल कलश को यज्ञ स्थल पर लाकर स्थापित करते हुए पंडितों ने नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ शुरू कराया । इस महायज्ञ को सफल बनाने में रामचंद्र साह, राजेश्वर साह, भूषण साह, सुमीत साह, प्रमोद साह, अमरकांत सिंह, श्रवण साह, दिनेश साह, राजू साह, लाल बाबू साह सहित दर्जनों श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top