Hot News

ACP विवेक भगत पर महिला पत्रकार के सीने पर हाथ मारने का आरोप, जानें UPSC रैंक से लेकर कैडर तक

Who is ACP Vivek Bhagat: विवेक भगत दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर तैनात हैं और कनॉट प्लेस सर्कल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जुलाई और अक्टूबर, दोनों बार उनका नाम जंतर-मंतर के प्रदर्शनों से जुड़ा, इसलिए वे लगातार समाचारों में बने हुए हैं. आइए जानते हैं एसीपी विवेद भगत कौन है और उनकी यूपीएससी रैंक क्या थी?

यूपीएससी 2017 बैच और रैंक

भगत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2017 बैच के अधिकारी हैं. उन्होंने इस परीक्षा में 967वीं रैंक हासिल की थी. उनका रोल नंबर 756167 है और वे अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी से आते हैं.

कैडर और सेवा

उनका कैडर DANIPS है, यानी दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा. इस सेवा के अधिकारी केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस व्यवस्था में काम करते हैं. एसीपी स्तर पर अधिकारी सर्कल की कानून-व्यवस्था, प्रदर्शनों के प्रबंधन और जांच की निगरानी जैसी जिम्मेदारियां निभाते हैं.

अब क्यों हैं चर्चा में?

3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक स्त्री पत्रकार ने आरोप लगाया कि AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लेते समय वह वीडियो बना रही थीं, तब एसीपी भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा और धक्का दिया. दिल्ली पुलिस के अनुसार तीन स्त्री पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने FIR की मांग की और आरोप लगाया कि पुलिस भगत को बचा रही है. उन्होंने दोपहर 12 बजे तक FIR दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया और कहा कि ऐसा न होने पर पत्रकार और प्रदर्शनकारी थाने के बाहर प्रदर्शन करेंगे.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि शिकायतें मिल गई हैं और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच (कमला मार्केट) को भेज दिया गया है. ये फिलहाल आरोप हैं और जांच जारी है. एसीपी भगत की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है.

ACP विवेक भगत ने क्या कहा?

View on Instagram

ये भी पढ़ें: स्त्री पत्रकार का आरोप- दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत ने मेरा ब्रेस्ट प्रेस किया, पुलिस ने कहा- जांच कर रहे हैं

The post ACP विवेक भगत पर स्त्री पत्रकार के सीने पर हाथ मारने का आरोप, जानें UPSC रैंक से लेकर कैडर तक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top