Hot News

मुंबई में CEC के खिलाफ गर्जना मार्च: उद्धव ठाकरे बोले- ज्ञानेश कुमार बीजेपी के हथियार

Mumbai Protest: मुंबई में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दोनों भाई सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. लंबे समय बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे किसी बड़े नेतृत्वक मुद्दे पर एक साथ सड़क पर उतरे हैं. शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि यह प्रदर्शन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ है. विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाताओं के अधिकार छीने गए हैं.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन का मुख्य निशाना सीईसी ज्ञानेश कुमार हैं. शिवसेना (UBT) और MNS के नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की है. संजय राउत ने इस मार्च को संविधान और मतदान के अधिकार की रक्षा बता रहे हैं. उनका आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं और लोगों का वोट का अधिकार छीना गया है.

देखें मुंबई के आजाद मैदान का वीडियो जहां राज और उद्धव ठाकरे मार्च में शामिल हैं.

बोले राज ठाकरे- मनमाने तरीके से चल रही प्रशासन

मुंबई में विरोध मार्च के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए MNS प्रमुख राज ठाकरे ने प्रशासन और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उनकी नाराजगी इस बात से नहीं है कि कोई पार्टी सत्ता में है, बल्कि इस बात से है कि उस सत्ता का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा है. राज ठाकरे ने कहा कि देश के मतदाताओं को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि वे किसे सत्ता में बैठाना चाहते हैं और किसे विपक्ष में भेजना चाहते हैं. उन्होंने सवाल किया कि इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग क्या जवाब देगा.

उन्होंने प्रशासन के कामकाज को मनमाना बताते हुए आरोप लगाया कि बड़े संसाधन कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को दिए जा रहे हैं. उन्होंने जंगल, जमीन, एयरपोर्ट और पोर्ट जैसे संसाधनों का जिक्र करते हुए कहा कि यह सोच कैसे बन गई कि हम जो चाहें करेंगे और कोई फर्क नहीं पड़ेगा. राज ठाकरे ने दावा किया कि ऐसी स्थिति तभी बन सकती है जब चुनाव आयोग पर नियंत्रण हो.

यहां देखें राज ठाकरे ने और क्या कहा

बोले उद्धव ठाकरे- देश में तानाशाह नहीं बनने देंगे

मुंबई में CEC के खिलाफ गर्जना मार्च में उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार बीजेपी के हथियार हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने नारे मेक इन इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि देश में निर्माण और विकास की पहल का स्वागत है, लेकिन अगर उसी के नाम पर तानाशाही खड़ी की जाएगी तो उसका विरोध होगा. उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि अगर मेक इन इंडिया के तहत देश में किसी तानाशाह को खड़ा करने की कोशिश की जाएगी, तो उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि आज लोग इसी तानाशाही को खत्म करने के लिए एकजुट हुए हैं.

सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, आम लोगों को भी बुलावा

विपक्षी नेताओं ने कहा है कि यह मार्च सिर्फ नेतृत्वक दलों तक सीमित नहीं रहेगा. मार्च में ऐसे लोगों को भी इसमें शामिल होने की अपील की गई है, जिन्हें चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर चिंता है. शिवसेना (UBT), MNS के साथ कांग्रेस, NCP, लेफ्ट दलों को भी मार्च में शामिल होने का न्योता दिया गया है.

पार्टी झंडे नहीं, सिर्फ तिरंगा

मार्च में पार्टी के झंडों की जगह केवल तिरंगा रखा गया है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने इस मार्च की घोषणा पिछले महीने की थी. दोनों दलों का आरोप है कि इस प्रक्रिया से मतदाताओं के नाम और मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है.

The post मुंबई में CEC के खिलाफ गर्जना मार्च: उद्धव ठाकरे बोले- ज्ञानेश कुमार बीजेपी के हथियार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top