Hot News

समस्तीपुर

अपराध, ताजा ख़बर, समस्तीपुर

पिस्तौल लहराने का वीडियो हुआ वायरल

  नया विचार प्रतिनिधि,मोरवा : हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत पचभिंडा एवं केशो नारायणपुर के तीन युवकों द्वारा पिस्तौल लहराने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही हलई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, अलग अलग स्थानों से पिस्तौल सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान अभिषेक कुमार, सूरज कुमार और राहुल कुमार के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के अनुसार आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

मुखिया संघ ने की सोलर लाइट योजना में धांधली की निंदा

  नया विचार प्रतिनिधि,मोरवा ।प्रखंड मुखिया संघ ने मोरवा प्रखंड के पंचायतों में सोलर लाइट योजना में की गई भारी धांधली की घोर निंदा की है। सोलर लाइट योजना में मुखिया गणों को नजर अंदाज करते हुए , पदाधिकारी स्तर पर ब्रेडा कंपनी के द्वारा मनमानी तरीके से सोलर लाइटें लगायी गयी हैं। सभी पंचायतों के सभी वार्डों में लगाये जाने की बजाय सभी पंचायतों में केवल चार वार्डों में लगायी गयी , उनमें आधे से अधिक सोलर लाइटें लगाने के साथ ही खराब हो चुकी हैं।लरुआ पंचायत के पंसस चंदन साह ने पंचायत में सोलर लाइटें लगाने के साथ ही पच्चीस सोलर लाइटें खराब हो गई हैं। यही हाल अधिकांश पंचायतों का है। सोलर लाइट लगाने में करोड़ों के घोटाले की आशंका जताई गई है।मुखिया संघ अध्यक्ष प्रिय रंजन गोपाल के द्वारा पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर खराब हो चुके सैकड़ों सोलर लाइटों को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। अतिशीघ्र नहीं ठीक कराने पर मुख्यमंत्री के आगामी प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री से शिकायत करने का निर्णय लिया गया है।

समस्तीपुर

सवा छह लाख की ऋण राशि के गबन का मामला उजागर 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना अंतर्गत एक फाइनेंशियल कंपनी के फील्ड ऑफिसर द्वारा ऋण धारकों के सवा छह लाख की राशि के गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत कंपनी के शाखा प्रबंधक के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना कांड सं.02/ 25 के तहत दर्ज प्राथमिकी में बेगूसराय जिला अंतर्गत फुलवरिया थाना क्षेत्र के विशरस्थान निवासी हरेराम राय के पुत्र लालू कुमार ने कहा है कि वह मुसरीघरारी स्थित हिंदुस्तान फाइनेंशियल इंक्लूजन कंपनी के शाखा प्रबंधक हैं। उनकी कंपनी इंडसइंड बैंक के पूर्ण स्वामित्व की कंपनी है,जो अपने कार्यक्षेत्र में रह रही स्त्रीओं को जीवन यापन के लिए रोजगार ऋण मुहैया कराती है। इस शाखा में अंकित कुमार नाम के फिल्ड ऑफिसर हैं,जो पटना जिला अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचलिमलाही गांव निवासी चंदन सिंह के पुत्र हैं। इनका कार्य फील्ड में लोन देना एवं सप्ताहिक किस्त वसूलकर लाना था। लेकिन इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत 18 ऋण धारकों से 6 लाख 28 हजार 653 रुपए लेकर उनके खाते में न जमा कर स्वयं गबन कर लिया। यह घटना 1 अगस्त 2023 से 13 नवंबर 2023 की अवधि की है। इस संबंध में पूछताछ करने पर उक्त कर्मचारी उनके ऊपर लगाए गए आरोपों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

समस्तीपुर

मानदेय वृद्धि की मांग 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड की गंगापुर पंचायत में कार्यरत ग्राम कचहरी की सचिव ने राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक को आवेदन देकर मानदेय की राशि बढ़ाने एवं उसका नियमित भुगतान करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में गंगापुर ग्राम कचहरी की सचिव शिल्पी कुमारी ने कहा है कि राज्य प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत के सचिवों और न्याय मित्रों को प्रतिमा मात्र ₹6000 का मानदेय दिया जाता है। वह भी कई माह बाद दिया जाता है। नतीजतन उन्हें आर्थिक तंगी और कर्ज का शिकार बनना पड़ता है। इसलिए ग्राम कचहरी के न्याय सचिवों और न्याय मित्रों के बाल– बच्चों के भरण पोषण और उनके शैक्षणिक भविष्य को देखते हुए उनका मानदेय कम से कम चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के समान करने एवं उसका समय पर भुगतान करने की व्यवस्था की जाए।

समस्तीपुर

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व की तीसरी भाषा है हिंदी

विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिए जाने की मांग नया विचार सरायरंजन:बोलने वालों की जनसंख्या की दृष्टि से हिंदी विश्व की तीसरी भाषा है। उक्त बातें केएसआर महाविद्यालय सरायरंजन के हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित विश्व हिंदी दिवस को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शुक्रवार को कहीं । विभागाध्यक्ष प्रो.अवधेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित विश्व हिंदी दिवस को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदी भाषा को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के एकमात्र भाषा बताया। इसके बावजूद अब तक केंद्र प्रशासन द्वारा हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिए जाने पर चिंता प्रकट की गई। हिंदी को विश्व भाषा बतलाते हुए हिंदुस्तानीय संविधान के द्वारा अति शीघ्र राष्ट्रभाषा का दर्जा दिए जाने की सर्वसम्मति से मांग की गई। डॉ. एस एन झा,प्रो. मनोज कुमार झा , प्रो. हरे कृष्ण चौधरी, प्रो. चंद्रशेखर झा ,प्रो. चंद्रमौलेश्वर झा, प्रो. पवन कुमार चौधरी, प्रो. सुशील कुमार चौधरी, डॉ .उषा कुमारी आदि ने दिवस समारोह को संबोधित किया. मौके पर अधिकांश महाविद्यालयकर्मी मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

मुख्यमंत्री के आगमन को ले जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण

नया विचार– जिलाधिकारी समस्तीपुर के रोशन कुशवाहा द्वारा आगामी मुख्यमंत्री की यात्रा बिहार की समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर और भी जगह दिनांक 13 जनवरी 2025 को प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर की जा रही तैयारी में उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रायपुरा ग्राम का भ्रमण किया गया। जिसमें विदित माननीय मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों द्वारा पंचायत में आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत एसडीआरएफ के भवन का तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग अंतर्गत 100 शैय्या वाले अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है। निरीक्षण के क्रम में मौके पर अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह ,अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय , भूमि सुधार रूप समाहर्ता दलसिंहसराय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी समस्तीपुर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल समस्तीपुर ,जिला कल्याण अधिकारी समस्तीपुर सहित अन्य पदाधिकारी जोड़ों जोड़ों से तैयारी में लगा है l

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

बिहार में हाड़ कपा देने वाली ठंड, समस्तीपुर सबसे ठंडा, जानिए ठंड से कब मिलेगी राहत

नया विचार पटना– बिहार में आज से पुरवा हवा चलेगी। जिस कारण लोगों को कनकनी से राहत मिलेगी। वहीं हवा का रुख बदलने के कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान (रात का पारा) में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। जबकि शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरी और दक्षिण-पूर्व भाग के 24 जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यमस्तर का कोहरा छाया रहेगा। जिस कारण क्षैतिज दृश्यता 1000 से 200 मीटर के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं गुरुवार को सूबे के न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई और पछुआ हवा 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जिस कारण लोगों को हाड़ कपकपाने वाली ठंड का एहसास हुआ। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर का पूसा और सबसे गर्म शहर 21 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया व किशनगंज रहा। पटना सहित प्रदेश का अधिकतम पारा चढ़ा, न्यूनतम गिरा : पटना सहित प्रदेश के अधिकतम तापमान में गुरुवार को बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इस दौ गया के अधिकतम तापमान में गिरावट और दरभंगा व बेगूसराय के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन में हल्की धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई इसके बावजूद लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था। पटना के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.5 और अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 18.7 09.5 गया 19.5 06.7 मुजफ्फरपुर 19.0 10.2 पूर्णिया 21.0 08.7 भागलपुर 19.5 08.2 दरभंगा 19.4 13.2 बाल्मीकि नगर 20.2 11.6

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

सिमरी बख्तियारपुर रेल परिसर स्थित रेल भूमि के संपर्क संख्या 16 सी तथा 27 सी के मध्य अतिक्रमण हटाया गया

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर मंडल के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर अतिक्रमण मुक्ति हेतु अभियान चलाया गया। इस में स्टेशन परिसर तथा रेलवे फाटक में मध्य अवैध रूप से अतिक्रमित करके बनाई गई दुकानों को रेल प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ कर हटाया गया। इस क्रम में वहां पर अवैध रूप से चल रहे दुकान सहित अन्य दुकानों को भी हटाया गया। रेलवे की इस कार्यवाई को स्थानीय लोगों और यात्रियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है तथा अतिक्रमण को हटाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन परिसर और रेल फाटक संख्या 16 सी तथा 17 सी के बीच रेल परिसर में चल रही इन 157 अवैध दुकानों को हटाने से रेलवे की 5500 वर्ग मीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त हुई है, जिससे अब यात्रियों को भी आने जाने में सहूलियत होगी।इस कार्रवाई से यात्रियों और स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया है । विदित हो कि रेल प्रशासन ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है और अवैध दुकानों को हटाकर रेल परिसर को साफ कर दिया है। यह कार्रवाई रेलवे की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने और यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है। स्थानीय लोगो ने कहा कि “हम रेल प्रशासन को इस कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां करते रहेंगे जो यात्रियों और स्थानीय लोगों के हित में होंगी”। —————-

समस्तीपुर

खेल मैदान के निर्माण कार्य का निरीक्षण, दिए गए महत्त्वपूर्ण निर्देश 

नया विचार प्रतिनिधि, मोरवा: प्रखंड क्षेत्र के सारंगपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित उच्च विद्यालय परिसर में करीब 9 लाख 84 हाजर रुपए की लागत से मनरेगा योजना के द्वारा बन रहे स्पोर्ट्स मैदान के निर्माण कार्य का निरीक्षण गुरुवार को पीओ रंजीत कुमार ने किया। वहीं पीओ ने मौजूद मनरेगा के जेई,पीटीए, अभिकर्ता पीआरएस को पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि यहां स्पोर्ट्स मैदान में बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, रनिंग ट्रैक की प्रस्तावित सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी जिसके चलते निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण करने के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों को इससे काफी सहूलियत होगा। पीओ ने कहा कि प्रथम चरण में मोरवा प्रखंड के 7 पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों में मनरेगा योजना से स्पोर्ट्स मैदान का निर्माण करीब 70 लाख रुपए से अधिक की लागत से कराया जा रहा है। मौके पर कनीय अभियंता सारिका कुमारी, कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह, पंचायत रोजगार सेवक शत्रुघ्न लाल ठाकुर, पंचायत तकनिकी सहायक मनोज कुमार के अलावा मुखिया, प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

अवैध निर्माण पर राजस्व अधिकारी ने लगाई रोक

नया विचार सरायरंजन । सरायरंजन अंचल अंतर्गत खजुरी काली मंदिर के समीप गैरमजरुआ खास जमीन पर गांव के ही कतिपय लोग अवैध तरीके से चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने गुरुवार के दोपहर उक्त जगह पर पुलिस बल के साथ पहुंची। साथ ही उन्होंने गैर मजरूआ जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। इस संबंध में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर उक्त जमीन की प्रशासनी अमीन से मापी कराई गई है। मापी के पश्चात ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। इसलिए उक्त जमीन पर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। मौके पर राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार गुप्ता, अंचल अमीन खालिद हुसैन, सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तय मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top