Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की इस वर्ष की प्रथम बैठक का आयोजन

शुद्ध सरल और व्यवहारिक हिंदी के प्रयोग पर ज़ोर नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर मंडल में आज राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा की गई, जिन्होंने बैठक की कार्यसूची प्रस्तुत करते हुए राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बैठक में अपर मुख्य रजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सन्नी सिन्हा द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “समस्तीपुर मंडल पूर्णतः हिंदी भाषी क्षेत्र में स्थित है, जहाँ आमजन अपने अधिकांश कार्य हिंदी में ही करते हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि कार्यालयीन कार्यों में भी शुद्ध, सरल एवं व्यवहारिक हिंदी का प्रयोग बढ़ाया जाए, जिससे हिंदी का वास्तविक विकास एवं व्यापक प्रसार सुनिश्चित हो सके”। बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक कार्यसूची के अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विभागों में हिंदी के प्रयोग की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए उपयोग बढ़ाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। विशेष रूप से यह जोर दिया गया कि नोटिंग, ड्राफ्टिंग, पत्राचार तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी के प्रयोग को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि राजभाषा हिंदी केवल संवैधानिक दायित्व ही नहीं, बल्कि जनसंपर्क को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम भी है। हिंदी के व्यापक प्रयोग से न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है, बल्कि आम नागरिकों के साथ संवाद भी अधिक सरल और सहज हो जाता है। अंत में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई तथा राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस बैठक में सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे। समस्तीपुर मंडल द्वारा राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं उसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और जनसंपर्क दोनों को सुदृढ़ किया जा सके।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में तेल एवं एलपीजी गैस कि नहीं है कमी जिला प्रशासन ने कोईसमस्या होने पर दूरभाष नंबर किया सार्वजनिक

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में समस्तीपुर जिलान्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है, जो प्रतिदिन 07:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक कार्य करेगा। उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओं या हो रही कठिनाईयों से उक्त नियंत्रण कक्ष (Control Room) के दूरभाष संख्याः 06274-222300 पर शिकायत कर सकते हैं। जिला में घरेलु उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है, अनावश्यक भ्रामक समाचारों पर ध्यान न दें। गैस बुकिंग दर्ज होने के पश्चात दो से तीन दिनों के भीतर घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर पर सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों / गोदामों के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडरों की डिलिवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है।

समस्तीपुर

जनगणना 2027: विधि महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निदेशक, जनगणना कार्य द्वारा निरीक्षण एवं समीक्षा

नया विचार न्यूज समस्तीपुर |निदेशक, जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन, बिहार, श्री एम. रामचंद्रुडु (भा.प्र.से.) द्वारा आज समस्तीपुर जिले का भ्रमण कर ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के प्रथम चरण हेतु विधि महाविद्यालय (Law College) में आयोजित प्रशिक्षण कार्य का व्यापक निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। समस्तीपुर आगमन पर जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर निदेशक महोदय का आत्मीय स्वागत किया गया। प्रशिक्षण का सफल समापन: विधि महाविद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की बारीकियों से सभी को अवगत कराया गया। निदेशक महोदय ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद किया और कार्य की शुद्धता व समयबद्धता पर विशेष बल दिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार उपस्थित रहे। साथ ही भारी संख्या में प्रशिक्षणार्थी भी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान निदेशक महोदय ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बिहार, समस्तीपुर

चलायी जा रही होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – होली के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए चलायी जा रही होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल – 16.03.2026 से 23.03.2026 तक प्रतिदिन 2. गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल – 17.03.2026 से 24.03.2026 तक प्रतिदिन 3. गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल – 18.03.2026 एवं 25.03.2026 मार्च (बुधवार) को 4. गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल – 24.03.2026 एवं 31.03.2026 मार्च (मंगलवार) को 5. गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल – 17.03.2026 से 29.03.2026 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगल, शुक्र एवं रविवार को 6. गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल – 19.03.2026 से 29.03.2026 मार्च, 2026 तक प्रत्येक गुरू, शुक्र एवं रविवार को 7. गाड़ी संख्या 06039 चेन्नई-बरौनी स्पेशल – 15.03.2026 एवं 22.03.2026(रविवार) को 8. गाड़ी संख्या 06040 बरौनी-चेन्नई स्पेशल – 18.03.2026 एवं 25.03.2026(बुधवार) को.

समस्तीपुर

सम्मान समारोह सह विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन–   नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय स्त्री दिवस के अवसर पर विगत 08 मार्च से 14 मार्च तक राज्य के विभिन्न नगर निकायों में स्त्री सशक्तिकरण सप्ताह मनाया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत सरायरंजन द्वारा शनिवार को नगर पंचायत सरायरंजन की मुख्य पार्षद सुश्री पूजा कुमारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में स्त्री सफाई मित्र एवं स्वक्षता साथियों के लिए सम्मान समारोह सह विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा स्त्री सफाई मित्र एवं स्वक्षता साथियों का सामान्य स्वास्थ परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही स्वच्छता कार्य के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी के मार्गदर्शन में, स्वच्छता पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षदों के द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।इस कार्यक्रम में शसक्त स्थाई समिति सदस्य , वार्ड पार्षद ,कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर नगर निगम का बजट पारित

नया विचार न्यूज समस्तीपुर –  आज दिनांक 13.03.2020 को नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का माननीय महापौर श्रीमती अनिता राम की अध्यक्षता में बजट पारित किया गया। बैठक में माननीय उप महापौर श्री रामबालक पासवान नगर आयुक्त श्री ज्ञान प्रकाश उप नगर आयुक्त सशक्त स्थायी समिति सदस्यगण, सभी वार्ड पार्षदगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे। बजट को सदन के सदस्यों द्वारा बहुत ही सराहनीय एवं नगर विकास के अनुरूप बताया गया एवं सर्व सम्मति से पारित किया गया। साथ ही सशक्त स्थायी समिति के कार्यवाही का अनुमोदन एवं विगत सामान्य बोर्ड के बैठक की कार्यवाही की सपुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का मुख्य सारांश इस प्रकार है:- नगर निगम समस्तीपुर के वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुमानित कुल प्राप्ति 360 करोड़ 25 लाख रूपये तथा अनुमानित कुल व्यय 274 करोड़ 70 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है. इस प्रकार लाभ की राशि लगभग 85 करोड़ 54 लाख रूपये रहने का अनुमान है- नगर निगम प्राप्ति एवं व्यय के मुख्य स्त्रोत आय नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र से सम्पत्ति कर, मोबाइल टावर कर एवं ट्रेड लाइसेंस शुल्क नगर विकास एवं आवास विभाग से विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन आय के स्त्रोत है। व्यय– 1. ठोस कचरा प्रबंधन के तहत कचरे से खाद निर्माण हेतु कम्पोस्ट पिट निर्माण, MRF, डोर कचरा संग्रह, लैंडफिल साईट, डस्टबीन का क्रय में किया जायेगा। 2. शहर को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज का निर्माण किया जायेगा। 3. योग शाला सेंटर का निर्माण, शवदाह गृह सहित मोक्षधाम, वृद्धों हेतु आश्रय स्थल एवं भूमिहीन शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवासन का निर्माण किया जायेगा। 4. बस स्टैण्ड, वेडर जोन, सामुदायिक शौचालय एवं मुत्रालय, पुस्तकालय, स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट, सी०सी०टी०वी० इत्यादि में किया जायेगा। 5. 28.66% अर्थात् Rs. 103 करोड़ 25 लाख लगभग रूपया शहरी गरीबो के लिए आधारभूत सेवाओं हेतु कर्णांकित करने का उपबंध किया गया है।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनीं आमजन की समस्याएँ; राजस्व, पेंशन और स्वास्थ्य मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: जन-समस्याओं के समाधान और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस प्रशासन से संबंधित कुल [संख्या डालें, जैसे: 100+] आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को ऑन-स्पॉट समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए। मुख्य मामले निम्नलिखित रहे: राजस्व एवं भूमि सुधार: भूमि विवाद, अवैध कब्जा, और दाखिल-खारिज में हो रही देरी से जुड़े सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों (CO) को पारदर्शिता के साथ नियत समय में कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। सामाजिक सुरक्षा: वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लंबित मामलों पर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया कि पात्रता की जाँच कर अविलंब भुगतान सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य सेवाएँ: जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े परिवादों पर सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों को कड़ी चेतावनी बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही बरतने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी तथा उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।” सभी जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता (Revenue), सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रमुख जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जटिल मामलों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।

बिहार, समस्तीपुर

होली के दौरान यात्रियों की संख्या और आय में उल्लेखनीय वृद्धि, बेहतर भीड़ प्रबंधन का सकारात्मक परिणाम

नया विचार न्यूज समस्तीपुर: होली पर्व के अवसर पर समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, भीड़ नियंत्रण तथा टिकट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। इन व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप इस वर्ष यात्रियों की संख्या तथा रेलवे आय में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 15 मार्च से 20 मार्च (होली अवधि) 2025 के बीच PRS (आरक्षित टिकट) से कुल 1,55,519 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹13,33,13,310 की आय हुई। Non-PRS (अनारक्षित टिकट) से कुल 9,31,568 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹7,03,58,360 की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार पिछले वर्ष इन छह दिनों में कुल 10,87,087 यात्रियों ने यात्रा की तथा ₹20,36,71,670 की कुल आय प्राप्त हुई। वहीं वर्तमान वर्ष 05 मार्च से 10 मार्च (होली अवधि) 2026 के बीच PRS (आरक्षित टिकट) से कुल 2,02,579 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹18,23,07,878 की आय हुई। Non-PRS (अनारक्षित टिकट) से कुल 10,95,236 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹10,18,64,138 की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार इस वर्ष इन छह दिनों में कुल 12,97,815 यात्रियों ने यात्रा की तथा ₹28,41,72,016 की कुल आय प्राप्त हुई। पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि PRS यात्रियों की संख्या में 47,060 की वृद्धि (लगभग 30.26%) PRS आय में ₹4,89,94,568 की वृद्धि (लगभग 36.75%) Non-PRS यात्रियों की संख्या में 1,63,668 की वृद्धि (लगभग 17.57%) Non-PRS आय में ₹3,15,05,778 की वृद्धि (लगभग 44.78%) समग्र रूप से देखा जाए तो कुल यात्रियों की संख्या में 2,10,728 की वृद्धि (लगभग 19.38%) दर्ज की गई तथा कुल आय में ₹8,05,00,346 की वृद्धि (लगभग 39.52%) दर्ज की गई। होली के दौरान बढ़ी हुई भीड़ को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल द्वारा सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर विशेष भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटरों की स्थापना, अनारक्षित टिकटों की सुचारु उपलब्धता, प्लेटफॉर्म प्रबंधन तथा यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई थी। मंडल के रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समन्वित कार्यशैली एवं प्रयासों के कारण यात्रियों को सुगम टिकट उपलब्धता तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित हो सकी।

समस्तीपुर

बिहार दिवस 2026 के भव्य आयोजन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

नया विचार न्यूज समस्तीपुर | समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी ‘बिहार दिवस 2026’ के सफल एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में गत वर्ष की कार्यवाहियों (Proceedings) का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक के मुख्य निर्णय एवं निर्देश: प्रभात फेरी का आयोजन: जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बिहार दिवस के अवसर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सुबह 07:00 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली जाए। इसमें स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक रूट चार्ट एवं अन्य तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करने का आदेश दिया गया। स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम:  जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी को जिले में विभिन्न स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को पेंटिंग (चित्रकला) एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके। प्रखंड स्तरीय गतिविधियाँ: जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बिहार दिवस के कार्यक्रम केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहें। सभी प्रखंडों में स्पोर्ट्स, चित्रकला एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। नीली रोशनी (Illumination): उत्सव के उल्लास को प्रदर्शित करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय भवनों को नीली रोशनी (Blue Lights) से सुसज्जित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में श्री सूर्य प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त (DDC), समस्तीपुर,श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता (ADM), समस्तीपुर,श्री राजेश सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन),श्री दिलीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), समस्तीपुर उपस्थित रहे. बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया ताकि बिहार दिवस 2026 के अवसर पर जिले की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन हो सके।

बिहार, समस्तीपुर

होली के उपरांत स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज समस्तीपुर : होली के उपरांत यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा जिनका विवरण निम्नानुसार है 1. गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को 2. गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 10.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 2. गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 06.03.2026 से 27.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 11.03.2026 को 3. गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगल, शुक्र, शनि एवं रविवार को 4. गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 09.03.2026 से 17.03.2026 तक प्रत्येक सोम, मंगल, शुक्र, एवं शनिवार को 5. गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगल, शुक्र, शनि एवं रविवार को 6. गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 01.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रतिदिन 7. गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 01.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रतिदिन 8. गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 29.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को 9. गाड़ी संख्या 05509/05510 सहरसा-जमालपुर-सहरसा स्पेशल 01.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन 10. गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 08.03.2026 एवं 15.03.2026 को 11. गाड़ी संख्या 03184 मधुबनी-सियालदह स्पेशल 08.03.2026 को 12. गाड़ी संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 04.03.2026 को 13. गाड़ी संख्या 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 08.03.2026 तक प्रतिदिन 14. गाड़ी संख्या 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 08.03.2026 तक प्रतिदिन 15. गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल 06.03.2026 को 16. गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक रवि, मंगल एवं शुक्रवार को 17. गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को 18. गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 04.03.2026 को गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 05.03.2026 को 19. गाड़ी संख्या 06040 बरौनी-चेन्नई स्पेशल 04.03.2026 एवं 11.03.2026 को 20. गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 21. गाड़ी संख्या 04529 मधुबनी-सरहिंद स्पेशल 03.03.2026 एवं 07.03.2026 को 22. गाड़ी संख्या 04609 मानसी-अमृतसर स्पेशल 06.03.2026 को 23. गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 24. गाड़ी संख्या 08110 दरभंगा-संतरागाछी स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 25. गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 07.03.2026 को 26. गाड़ी संख्या 05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 10.03.2026 से 24.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 27. गाड़ी संख्या 06086 मुजफ्फरपुर-एरणाकुलम स्पेशल 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को 28. गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बली स्पेशल 07.03.2026 से 04.04.2026 तक प्रत्येक शनिवार को।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top