Aam Aadmi Party: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज होता जा रहा है. INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कथित वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.
पूरा देश मांग रहा है ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा- केजरीवाल
गोवा के तीन दिन के दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग अब राष्ट्रीय स्तर पर उठ रही है. उन्होंने दावा किया कि पूरा देश इस मांग को लेकर एकजुट हो रहा है.
मैं अगले तीन दिनों के लिए गोवा में हूं और विभिन्न लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरी कई बैठकें निर्धारित हैं. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग राष्ट्रीय स्तर पर है; पूरा देश अब इसके लिए एकजुट हो रहा है- अरविंद केजरीवाल, AAP के राष्ट्रीय संयोजक
SIR को लेकर केजरीवाल ने लगाए आरोप
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ सालों में चुनावों के दौरान असली मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए और फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए. केजरीवाल ने दावा किया कि चुनाव इसी प्रक्रिया के जरिए जीते गए. उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया का मजाक बन गया है.
पिछले कुछ वर्षों में यह बात सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जितने भी चुनाव जीते हैं, वे केवल असली मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाकर और फर्जी मतदाताओं के नाम एसआईआर के माध्यम से जुड़वाकर ही जीते हैं. यह सरासर गलत और लोकतंत्र के खिलाफ है. उन्होंने एक तरह से लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है. इसलिए हम इस मांग का समर्थन करते हैं और ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए- अरविंद केजरीवाल, AAP के राष्ट्रीय संयोजक
वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को AAP का समर्थन
AAP प्रमुख ने साफ कहा कि उनकी पार्टी कथित वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में इस तरह की गड़बड़ियां हो रही हैं तो यह गंभीर मामला है और मुख्य चुनाव आयुक्त को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए.
INDIA ब्लॉक ने भी किया था प्रदर्शन
इससे पहले मंगलवार (6 अक्टूबर) को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने भी चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था. विपक्षी सांसदों ने निर्वाचन सदन की ओर मार्च करने की कोशिश की थी, जिसके बाद विपक्ष के नेताओं को पुलिस में हिरासत में ले लिया गया था.
Also Read: चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर
The post ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के बाद AAP ने खोला मोर्चा, केजरीवाल ने मांगा CEC क इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

