Hot News

समस्तीपुर

आस्था, समस्तीपुर

उदयपुर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर छठी महोत्सव समारोह, भगवान श्री कृष्ण को लगाए गए 56 प्रकार के भोग 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। उदयपुर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत गुरुवार को छठी महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। युवा समाजसेवी अमन कुमार के आवासीय परिसर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत छठी महोत्सव का हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन किया गया है।इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा करने के साथ ही उन्हें 56 प्रकार के भोग लगाए गए हैं। भगवान श्री कृष्ण के छठे महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। सारा वातावरण, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, तथा भगवान श्री राधे कृष्ण के मधुर संगीत धुनो से संपूर्ण वातावरण भक्ति मय हो रहा है। अमन कुमार झा, रिंकी झा, निक्की झा, मुकुंद कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता गण कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।

समस्तीपुर

रंगरेलियां मनाते प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने कराई शादी 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर में रंगरेलियां मानते एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों द्वारा शादी कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह शादी गांव स्थित एक काली मंदिर में हिंदू रीति –रिवाज के अनुसार संपन्न हुई। खास बात यह है कि इस शादी में प्रेमी युगल के माता-पिता ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। इस संबंध में ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि हरसिंगपुर टांड़ी निवासी अवधेश सदा की पुत्री आंचल कुमारी एवं हरसिंगपुर कोठी निवासी बिंदेश्वर सदा के पुत्र दीपक सदा के बीच विगत छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह प्रेमी युगल अपने घर से एक किलोमीटर दूर जाकर छुप-छुप कर मिलते थे। बुधवार की सुबह गुप्त सूचना पर उक्त युवती की मां ने प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते-रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को देने का विचार किया। बाध्य होकर प्रेमी युवक को उक्त युवती के साथ शादी करने पर हामी भरनी पड़ी। फिर क्या था! गांव स्थित काली मंदिर में एक सादे समारोह में सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में उक्त प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। इस अवसर पर प्रेमी युगल के माता-पिता भी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

ई०वी०एम० डेमॉस्ट्रेशन वैन में जागरूकता को रवाना

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के निमिति सभी दस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 11 वैन मतदाताओं को EVM से Voting प्रक्रिया हेतु करेंगे जागरूक  नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी. बिहार के कार्यालय द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्थित प्रत्येक मतदान भवनों (PSL) निर्वाचक साक्षरता क्लबों आदि में मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैन (MDV) चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह कार्य समस्तीपुर जिला में दिनांक 20.08.2025 से प्रारंभ हो गया है। इसका परिचालन जिले के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 1754 मतदान भवनों में किया जाएगा। इस कार्य हेतु कुल-11 मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन चैन (MDV) को श्री रोशन कुशवाहा (भा०प्र० से०) जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर ने समाहरणालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रोस्टर अनुसार 01 माह के अन्दर सभी मतदान केन्द्रों पर प्रदर्शन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैचैन (MDV) का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को ई०बी०एम० और वी०वी०पैट के प्रयोग एवं कार्यप्रणाली से प्रत्येक्ष रूप से परिचित कराना है. ताकि मतदान प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की भ्रांतियों को दूर किया जा सके एवं मतदाता आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस पहल का एक विशेष उद्देश्य प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं, स्त्रीओं एवं वरिष्ट नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में सहजता प्रदान करना है। अनेक बार देखा गया है कि तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण मतदाता मतदान केन्द्र पर संकोच महसूस करते है। इस वैन के माध्यम से उन्हें पहले ही प्रायोगिक अनुमय मिल जाएगा, जिससे मतदान दिवस पर वे बिना किसी झिझक के मतदान कर पाएंगे। इस वैन में प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध रहेंगे, जो लोगों को ई०वी०एम० के बटन दबाने से लेकर वी०वी०पैट स्लिप देखने तक की पूरी प्रक्रिया का लाईव डेमॉस्ट्रेशन देंगे। इसके अलावा नागरिकों के प्रश्नों के उत्तर भी मौके पर दिए जाएंगे। वैन में ऑडियों विजुअल सामग्री, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से भी मतदान से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके मार्ग एवं समय की सूचना समय-समय पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी की जाएगी। सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने विधान समा अन्तर्गत इस अभियान का सत्त अनुश्रवण करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय एवं सभी अनुमंडल कार्यालय में ई०वी०एम० डेमॉस्ट्रेशन सेन्टर स्थापित किये गये हैं। जहाँ अब तक 4430 से अधिक लोगों ने अब तक जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में स्थापित्त किये गये ई०डी०सी० में ई०वी०एम० के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी है। इनमें से 4430 लोगों द्वारा मौक वोट डालकर मतदान का पूर्वाभ्यास किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ई०वी०एम० एवं बी०बी०पैट की पारदर्शी और सुरक्षित प्रणाली के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समस्तीपुर

सहारा पढ़ने का, सहारा बढ़ाने का योजनांतर्गत बायोजायम प्रगति छात्रवृत्ति वितरण समारोह उ उ मा वि बेला पंचरुखी में आयोजित किया गया

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  समस्तीपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर बेला पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के वर्ग दशम के 10 चयनित छात्राओं को “सहारा पढ़ने का, सहारा बढ़ाने का” योजना अंतर्गत बायोस्टेडट इंडिया लिमिटेड के द्वारा बायोजायम प्रगति छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अंजनी कुमारी ने किया, जबकि संयोजन शिक्षक शिव शंकर प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन अर्चना कुमारी ने किया।कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत,स्वागत ताली और बुके प्रदान कर किया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महिपाल ने बच्चों के विकास के लिए सहयोग देने हेतु बायोस्टेडट कंपनी को साधुवाद दिया। वहीं संस्था के एरिया सेल्स अफसर सुबोध कुमार, संतोष कुमार और नवज्योति फर्टिलाइजर के निदेशक सोनू कुमार ने छात्रवृत्ति के औचित्य और इसके उपयोग से बच्चों के विकास पर प्रकाश डाला और सभी दस बच्चों को पारितोषिक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि सभी दसों बच्चों के बैंक खाता में पच्चीस सौ रुपए की दर से राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।इस प्रोत्साहन से छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया।

समस्तीपुर

विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर –  मंगलवार को समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त सभी नेतृत्वक दलो के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर भी उपस्थित थे। बैठक मे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशो पर विस्तारपूर्वक विचार-विर्मश किया गया मान्यता दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण नये पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा सभी पात्र नागरिको का नाम निर्वाचक नामावली मे दर्ज कराने हेतु सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। बैठक के प्रमुख निर्णय इस प्रकार रहे: 1. सभी नेतृत्वक दल अपने अपने स्तर से पात्र नगरिको को प्रपत्र भरने हेतु प्रेरित एवं जागरूक करेगें। 2. बी॰एल॰ओ॰ द्वारा घर-घर जा कर मतदाता सत्यापन कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। 3. 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समस्त पात्र नागरिको का नाम निर्वाचक नामावली मे अनिर्वाय रूप से जोड़ा जाऐगा। 4. निर्वाचक नामावली संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत/आपत्ति के त्वरित निष्पादन हेतु अनुमंडल स्तर पर विशेष हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। 5. निर्वाचन कार्य से संबंधित समस्त गतिविधियो मे पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने हेतु सभी दलों से सहयोग अपेक्षित है। साथ ही सभी नेतृत्वक दलो से अपेक्षा की गयी की वे पुनरीक्षण कार्य मे सक्रिय रूप से सहयोग करेगे तकि निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं अध्यतन बनाय जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशो का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाना अनिर्वाय है तथा इसमे किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

समस्तीपुर

उमावि बथुआ बुजुर्ग में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के पश्चात उन्हें मेडल एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन संयुक्त रूप से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राज किशोर दुगनायत, समाजसेवी रंजीत निर्गुणी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक रवींद्र मोहन कंठ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में रंजीत निर्गुणी ने कहा कि छात्र जीवन में समय के महत्व को जानना एवं अनुशासन की भावना को विकसित कर भविष्य की ओर बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाने एवं उसे जीवित रखने का संकल्प करवाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ .राज किशोर दुगनायत ने ऐसे कार्यक्रमों की महत्ता एवं भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी गुणवत्ता के आकलन के लिए प्रतियोगिताओं का होना आवश्यक है।प्रतिभाओं का सही मूल्यांकन एवं उसे उचित स्थान मिलने से ही समाज गौरवान्वित होता है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में छात्र-छात्राओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वयं के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। इसके पूर्व आगत अतिथियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार चादर, माला एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ राम एवं धन्यवाद ज्ञापन रतन कुमार ने किया। मौके पर संजीव कुमार, रणधीर कुमार, केशव कुमार, नीलेश कुमार, चंपिका,रश्मि शांडिल्य, डॉ . रेणु कुमारी, शशिकला, संजना कुमारी, रितु कुमारी,विजय कुमार चौरसिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिभा सम्मान समारोह में 90 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

समस्तीपुर

प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में की गई विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में मंगलवार को प्रखण्ड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता रामाश्रय प्रसाद एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सचिव सुनील कुमार ने किया। बैठक में अंचल, नगर पंचायत,स्वास्थ्य,जनवितरण प्रणाली, विद्युत विभाग,बैंक,मनरेगा, कृषि विभाग,बाल विकास सहित प्रशासन द्वारा संचालित सभी प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के संचालन से संबंधित सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। मौके पर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ–साथ समिति उपाध्यक्ष महेश रजक,सदस्य प्रो. अमरेन्द्र कुमार,जय कुमार सिंह,अजय राय, संजय राय, बबलू झा,बिनोद वाजपेयी,मिलन कुमार सिंह,विदेशी राय,मो. शाकिर रजा,सोनेलाल सहनी,कृष्णा देवी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

रूदौली चौक पर मारपीट में एक छात्र घायल 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन –  मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक पर मंगलवार की शाम मारपीट में एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया । घायल छात्र की पहचान बिक्रम पुर बांदे निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है की उक्त छात्र कुछ दोस्त के साथ उक्त चौक पर था ।किसी बात को लेकर अनबन हो गया।इसी अनबन को लेकर अन्य दोस्तों ने लाठी डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया। हालांकि मारपीट की घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।छात्र के जख्मी होने की सूचना पर पहुंचे 112 की टीम ने एक दोस्त के मदद से इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गया जहां घायल की इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया की घटना में हुए घायल की ओर से आवेदन नहीं आया है आवेदन आने के बाद दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

मुरादपुर में देसी कट्टा और गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ी वारदात टली

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा/समस्तीपुर – रोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक संदिग्ध युवक को हथियार के साथ दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी गांव निवासी श्याम ठाकुर का पुत्र कौशल ठाकुर के रूप में हुई है। उसके पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुरादपुर गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी सौरभ कुमार झा की कपड़ा दुकान के पास ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को देखा। उसके हाव-भाव पर शक होने पर जब लोगों ने तलाशी ली तो हथियार और गोली बरामद हुई। तत्पश्चात, ग्रामीणों व दुकानदारों ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया और रोसड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ पीएसआई अनीश कुमार, चंदन कुमार और जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे।सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी के कहने पर हत्या की नीयत से मुरादपुर गांव पहुंचा था। स्थानीय लोगों की सतर्कता और साहसिक पहल से बड़ी वारदात होने से टल गई। थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कौशल ठाकुर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रोसड़ा थाना में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बार हथियार और कारतूस बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

समस्तीपुर

साहित्य संगम के वार्षिकोत्सव सह महाकवि आरसी प्रसाद सिंह जयंती समारोह संपन्न

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा /समस्तीपुर – साहित्य संगम के तत्वावधान में मंगलवार को वार्षिकोत्सव सह महाकवि आरसी प्रसाद सिंह जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। नगर स्थित मारवाड़ी विवाह भवन के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अवर निबंधक पदाधिकारी डॉ. भास्कर ज्योति ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यू आर कॉलेज रोसड़ा के पूर्व प्राचार्य प्रो. शिव शंकर प्रसाद सिंह ने की। उद्घाटन भाषण में डॉ. भास्कर ज्योति ने महाकवि आरसी प्रसाद सिंह के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि मैं महाकवि की कर्मभूमि एवं जन्मभूमि में सेवक के रूप में कार्य कर रहा हूँ। महाकवि आरसी प्रसाद सिंह एक महामानव थे, जिन्होंने हिंदी और मैथिली साहित्य में काव्य लेखन कर अमूल्य योगदान दिया।” मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार अशांत भोला ने कहा कि महाकवि आरसी प्रसाद सिंह छायावाद के कवि थे। उन्होंने हिंदी और मैथिली दोनों भाषाओं में सशक्त रचनाएँ दीं। भले ही वे राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात न हुए हों, किंतु साहित्य जगत उन्हें महाकवि के रूप में सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संजीव कुमार सिंह एवं रामस्वरूप सहनी रोसड़ाई ने संयुक्त रूप से किया। समारोह का शुभारंभ मनोज कुमार झा शशि के सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत अनिरुद्ध झा दिवाकर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन तृप्ति नारायण झा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रमाकांत राय रामा, आचार्य परमानंद प्रभाकर, शिवकुमार सुमन, साधना भगत, कृष्ण कुमार लखोटिया, रमेश गामी, डॉ. परमानंद मिश्रा, चांद मुसाफिर, सच्चिदानंद पाठक समेत तीन दर्जन से अधिक साहित्यकार मौजूद थे। कवि संगोष्ठी में बहा काव्य रस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि कैलाश पोद्दार मनोहर ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य-पाठ किया। विजय कुमार कुशवाहा ने प्रकृति व जीवन से जुड़ी रचना प्रस्तुत की। साहित्य अकादमी से सम्मानित युवा कवि अमित कुमार मिश्रा ने मैथिली कविता सुनाकर समां बांधा। डॉ. सच्चिदानंद पाठक ने सामाजिक यथार्थ पर आधारित कविता प्रस्तुत की। वरिष्ठ साहित्यकार अशांत भोले की पंक्तियाँ “कुछ न कुछ अपनी निशानी छोड़ जाएंगे…” ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। कवि एवं अधिवक्ता अवधेश्वर प्रसाद सिंह ने अपनी गजल सुनाकर तालियाँ बटोरीं। कवयित्री सुमन सिंह ने “औरत होने का मतलब” काव्य रूप में प्रस्तुत कर स्त्री संवेदनाओं को स्वर दिया। कवयित्री दिव्या चौहान ने सखी-गीत की प्रस्तुति से सभागार को भावनाओं से भर दिया। आचार्य परमानंद प्रभाकर ने अपनी हास्य-व्यंग्य कविता “मैं तो हूँ अपनी बीवी का परमानेंट सर्वेंट…” से श्रोताओं को ठहाकों पर मजबूर कर दिया। खगड़िया से आए कवि शिवकुमार सुमन ने अपनी रचना “प्यास है मेरा मुकद्दर आज भी…” सुनाकर काव्यधारा को गहराई दी। कवि रामस्वरूप सनी रोसराय ने महाकवि आरसी प्रसाद सिंह को समर्पित अपनी कविता से सभागार को भावविभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त तृप्ति नारायण झा, चंद्रभूषण कुमार, अनिरुद्ध झा दिवाकर, मनोज कुमार झा शशि, संजीव कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह मैथिली माधव, संतोष कुमार राय, रामेश्वर पूर्व, राम प्रकाश सिंह, शंकर सिंह सुमन, श्रीराम सिंह, सुरेश कुमार सहनी, नकी समस्तीपुरी, आफताब समस्तीपुरी, पंकज कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में कवि एवं साहित्यप्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। कवि संगोष्ठी का काव्यात्मक संचालन साहित्यकार संजीव कुमार सिंह ने किया जबकि समापन धन्यवाद ज्ञापन तृप्ति नारायण झा ने किया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top