Hot News

समस्तीपुर

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया व्यापक जन जागरूकता अभियान

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– रेलवे सुरक्षा बल (RPF) समस्तीपुर मंडल ने रेल यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 1 सितंबर 2025 को विभिन्न स्थानों पर एक व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। अभियान के मुख्य बिंदु: घोड़ासहन-छौड़ादानो रेलखंड: रक्सौल पोस्ट के प्रधान आरक्षी ने घोड़ासहन और छौड़ादानो के बीच समपार फाटक संख्या 13सी पर जगीरहा बीजबनी गांव के लोगों, स्त्रीओं और बच्चों को इकट्ठा किया। उन्हें विशेष रूप से ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने के बारे में समझाया गया। उन्हें बताया गया कि पत्थरबाजी से ट्रेनों की खिड़कियां टूट सकती हैं, यात्रियों को चोट लग सकती है और कभी-कभी जान भी जा सकती है। यह रेलवे संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा, उन्हें ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ न ले जाने, रेल लाइन के किनारे मवेशी न चराने और बच्चों को न स्पोर्ट्सने देने के लिए भी जागरूक किया गया।  बनमनखी पोस्ट: बनमनखी पोस्ट और पूर्णिया कोर्ट आउटपोस्ट ने भोकराहा के मध्य विद्यालय में कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों के बीच जागरूकता फैलाई। उन्हें चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने, अजनबियों से खाने-पीने की चीज़ें लेने और बिना टिकट यात्रा करने से मना किया गया। इसके अलावा, छात्रों को चलती ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने की हिदायत दी गई, क्योंकि इससे यात्रियों और रेलवे संपत्ति को नुकसान हो सकता है। दरभंगा पोस्ट:दरभंगा पोस्ट और झंझारपुर आउटपोस्ट ने झंझारपुर-निर्मली रेलखंड पर तिलयुगा नदी के पास वार्ड संख्या 12 में ग्रामीणों और बच्चों के साथ बातचीत की। उन्हें रेलवे ट्रैक पार न करने, पत्थरबाजी न करने और रेलवे उपकरणों से छेड़छाड़ न करने के बारे में समझाया गया। साथ ही, उनसे आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों को इन खतरनाक हरकतों से दूर रहने के लिए समझाएं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  हायाघाट स्टेशन: उपनिरीक्षक तथा आरक्षी ने हायाघाट स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ट्रेनों पर पत्थर फेंकना, बिना टिकट यात्रा करना और चलती ट्रेन की चेन खींचना (ACP) एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु दिखे, तो तुरंत स्टेशन मास्टर, GRP या RPF को सूचित करें। नरकटियागंज पोस्ट: नरकटियागंज के RPF ने नरकटियागंज-गौनाहा रेल लाइन के पास स्थित प्राइमरी स्कूल, बेलवा बहुआरी के बच्चों को जागरूक किया। उन्हें ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने, रेलवे ट्रैक पार न करने, ACP न करने और सिग्नल उपकरणों से छेड़छाड़ न करने की सलाह दी गई। कानूनी प्रावधान: रेलवे अधिनियम की धारा 152 के तहत, ट्रेन पर पत्थर फेंकना एक गंभीर अपराध है। ऐसा करने वाले को 10 साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यह कृत्य यात्रियों की जान को खतरे में डालता है और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, जिसके लिए कठोर कानूनी प्रावधान हैं। इस अभियान का लक्ष्य रेल सुरक्षा के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना और एक सुरक्षित रेल वातावरण का निर्माण करना है।

समस्तीपुर

मवेशी चोरों को लेकर ग्रामीणों में दहशत 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत में इन दोनों मवेशी चोरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय पशुपालक रतजगा कर समय व्यतीत कर रहे हैं। फिर भी वे मवेशी चोरों को पकड़ पाने में विफल साबित हो रहे हैं। रविवार की रात भी मवेशी चोरों ने जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत के वार्ड 01 एवं 02 से 15 बकरियों की चोरी कर ली। इनमें संदीप राय की 05,देवेंद्र राय की 04, योगेंद्र राय की 01, महेश्वर दास की 03 एवं दासीन की 02 बकरियां शामिल हैं। हद तो यह है कि हर बार मवेशी चोरों को लेकर पुलिस को सूचना दी जाती है,फिर भी परिणाम शून्य निकलता है।

समस्तीपुर

अंकेक्षण दल ने विद्यालय में चल रहे पोषण योजना पर जताई संतुष्टि 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के अल्फा मध्य विद्यालय बी.एलौथ में सोमवार को संकुलाधीन विद्यालयों में हो रहे सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत एक आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पोषक क्षेत्र के अभिभावक,सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, गणमान्य लोग, शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं जीविका के सदस्य उपस्थित हुए। आमसभा में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यालय में पोषण का मूल्यांकन किया गया। वहीं सभी सदस्यों ने पोषण के मूल्यांकन पर संतुष्टि जताई। साथ ही अंकेक्षण दल के द्वारा अंकेक्षण रिपोर्ट आमसभा में प्रस्तुत किया गया। इससे सभी सदस्य सहमत हुए।आमसभा की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार चौधरी ने की। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विनय कुमार चौधरी, नवीन कुमार ठाकुर, शाकिर रजा, सोनेलाल राम, रमेश कुमार यादव के अलावा अंकेक्षण दल के सदस्यों में प्रीति कुमारी, रानी कुमारी, रेणु कुमारी,गीतांजलि कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

कल्याणपुर में पिछड़ा वर्ग छात्रावास का निरीक्षण एवं जीविका रसोई का उद्घाटन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सुश्री शैलजा पांडे द्वारा आज कल्याणपुर स्थित पिछड़ा वर्ग छात्रावास का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर छात्रावास की व्यवस्था, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वच्छता की समीक्षा की गई। निरीक्षण उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा जीविका रसोई का उद्घाटन किया गया। जीविका समूह द्वारा संचालित यह रसोई छात्रावास में रह रहे बच्चों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी (DWO) एवं जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका (DPM Jeevika) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बेहतर प्रबंधन एवं बच्चों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जीविका रसोई की शुरुआत से छात्रों को पोषक आहार प्राप्त होगा, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग मिलेगा।

समस्तीपुर

समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में निर्वाचन कार्य को लेकर सेक्टर पदाधिकारी को दिया कई आवश्यक निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन की तैयारी को लेकर आज दिनांक 01.09.2025 को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में 133-समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 136-सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री शैलजा पांडे, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सह निर्वाची पदाधिकारी, समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र ने की। इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह बंदोबस्त पदाधिकारी श्री विजय कुमार, सरायरंजन विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार, प्रशिक्षण प्रदान करने वाले मास्टर ट्रेनर एवं दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका, दायित्व एवं निर्वाचन से संबंधित विधि-विधान की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सभी सेक्टर पदाधिकारी को लगातार संबंधित बूथ का भ्रमण करने एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

समस्तीपुर

सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को दी गई भावपूर्ण विदाई

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : महाविद्यालय से अवकाश ग्रहण करने वाले विद्वान प्राध्यापकों के योगदान से महाविद्यालय कभी उऋण नहीं हो सकता है। उक्त बातें प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने हिन्दी विभाग एवं इतिहास विभाग के दो प्राध्यापकों के लिए आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं। प्राचार्य डॉ. झा की अध्यक्षता में अवकाश प्राप्त करने वाले प्रो .अवधेश कुमार झा एवं प्रो. चन्द्रमौलेश्वर झा के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो .अवधेश कुमार झा ने कहा कि जो विश्व का कल्याण करने वाले होते हैं , उन्हें ही प्राध्यापक और छात्र कहते हैं, तथा जहां ज्ञान का निर्झर बहता है उसे ही महाविद्यालय कहते हैं।प्रो.झा ने अपने चालीस साल के शानदार सेवा अवधि संपूर्ण महाविद्यालय परिवार से मिले प्यार के प्रति आभार जताया।विशिष्ट अतिथि प्रो.चन्द्रमौलेश्वर झा सभी महाविद्यालय कर्मियों से मिलने वाले प्रेम के आभार जताया। समझ में प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा एवं विभागीय प्राध्यापकों के द्वारा दोनों प्राध्यापकों को चादर, माला, एवं पाग पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सेवांत लाभ के रूप में पचहत्तर हजार रुपए का चेक सहित कुल डेढ़ लाख रुपए का चेक सेवांत लाभ के चेक से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय के गौरव शाली इतिहास पर लिखित,केसर तिलक पुस्तक का लोकार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा,प्रो. पवन कुमार चौधरी, डॉ .उषा कुमारी,प्रो.शेखर प्रसाद चौधरी , प्रो .हरे कृष्ण चौधरी एवं डॉ .दीपक कुमार चौधरी के द्वारा पुस्तक का लोकार्पण किया गया। विदाई समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह को, डॉ.सुवंश कुमार चौधरी, डॉ .भरत राय,प्रो .पवन कुमार चौधरी, डॉ .एस.एन. झा आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रो .अनिल कुमार झा, दयानंद झा,,प्रो.दयानंद चौधरी, डॉ.मुन्नी कुमारी, डॉ.किरण कुमारी, डॉ .ममता कुमारी,डॉ.चन्द्रशेखर झा, मुकुंद कुमार ,प्रो. श्याम कुमार झा, किशोर कुमार झा, प्रो. सुशील कुमार चौधरी सहित सभी महाविद्यालय कर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

नुक्कड़ सभा अभियान संपन्न, रेल कारखाना पर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर-  रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण शुरू करने, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चौक रेल गुमटी पर औवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने आदि मांगों को लेकर रेल विस्तार एवं विकास मंच द्वारा शनिवार को डीआरएम चौक, माधुरी चौक, अटेरन चौक, चांदनी चौक, कन्हैया चौक, स्टेशन चौक आदि दर्जनों चौक-चौराहे पर नुक्कड़ सभा किया गया। इस दौरान पर्चे भी बांटे गये। मौके पर राजद के राकेश ठाकुर, राम विनोद पासवान, चंदन सहनी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीतेंद्र कुशवाहा, विश्वनाथ गुप्ता, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, समाजसेवी अशोक कुमार राय, रितिक राज, सुरेंद्र राम, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद साह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता माकपा के रघुनाथ राय कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे एवं रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे।भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाईन योजना को मंजूरी दे। मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करना चाहिए है। जब पीओएच डब्बा निर्माण के लिए बजट सत्र 2016-17 में 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रूपये आवंटन हुआ, रूपये निकासी भी की गई फिर डब्बा निर्माण कार्य की शुरुआत क्यों नहीं हुआ। कभी जगह कम होने का बहाना तो फिर कभी जांच कमिटी का बहाना बनाकर पीओपी डब्बा निर्माण कार्य शुरू कराने से रेल प्रशासन भाग रही है और भागते रेल प्रशासन को पकड़ने के लिए मंच रेल कारखाना पर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल करेगी। उन्होंने सभी सामाजिक एवं नेतृत्वक दलों एवं संगठनों, छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान, व्यवसाई-बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में शरीक होकर सफल बनाने की अपील की है।

शिक्षा, समस्तीपुर

प्राथमिक विद्यालय भरतदास, रोसड़ा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा /समस्तीपुर – रोसडा़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को शिक्षा विभाग पटना के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय भरतदास रोसड़ा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का थीम “स्पोर्ट्सो और सीखो” रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बताया कि स्पोर्ट्स केवल शारीरिक विकास का साधन नहीं है, बल्कि यह बच्चों के मानसिक, सामाजिक विकास, अनुशासन, सहयोग की भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण कौशलों को भी विकसित करता है। विद्यालय प्रभारी श्रवस कुमार ने उपस्थित अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, स्वास्थ्य, पोषण तथा “सुरक्षित शनिवार” के तहत स्वच्छता जैसे अहम मुद्दों पर संवाद साझा किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का माहौल तैयार कर सकते हैं। इस अवसर पर नवाचारी शिक्षक राकेश कुमार ने अभिभावकों को बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग और शैक्षणिक तरीकों की जानकारी दी। संगोष्ठी में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, अभिभावक गण, बाल-संसद के सदस्य एवं आपदा प्रबंधन समिति के शिशु भी मौजूद थे। सभी ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और बच्चों के लिए आनंददायक सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने पर सहमति व्यक्त की।

समस्तीपुर

उमवि उदापट्टी में खेलो और सीखो संगोष्ठी आयोजित 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदापट्टी में शनिवार को शिक्षक –अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का विषय था स्पोर्ट्सो और सीखो। संगोष्ठी में कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों के माता-पिता शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने शिक्षक एवं अभिभावकों की उपस्थिति में स्पोर्ट्स गतिविधि का आयोजन कर दिखाया। इस आयोजन में शिक्षक मणिकांत झा,पंकज कुमार, हरिशंकर कुमार,अंकित कुमार, वंदना कुमारी, विभा कुमारी, पूजा कुमारी,अजय कुमार महतो, फैजुल अंसारी आदि ने सहयोग दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर, समस्तीपुर

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव को किया सम्मानित 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार झा उर्फ राजू झा नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने पटना स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने पहुंचकर सम्मान समारोह में भाग लिया। इस दौरान बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा को पंचायती राज व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य के लिए समस्तीपुर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष एवं हरिपुर बरहेता पंचायत के मुखिया राजीव कुमार झा ने सम्मानित किया। मुखिया ने श्री मीणा को माला,चादर, पाग पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके पर श्री मीणा ने उपस्थित सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top