CBSE Board OnMark Portal: सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि इन खामियों को गंभीरता से लिया गया है और उन्हें ठीक करने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगातार काम कर रही है. बोर्ड के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि मामला केवल अफवाहों तक सीमित नहीं था, बल्कि कुछ तकनीकी कमजोरियों की पहचान वास्तव में हुई थी. हालांकि CBSE का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सिस्टम को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाया जा रहा है.
CBSE Board OnMark Portal: क्या है पूरा मामला?
OnMark पोर्टल CBSE के सेवा प्रदाता द्वारा संचालित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. हाल के दिनों में कुछ लोगों ने इस पोर्टल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हुईं, जिनमें दावा किया गया कि पोर्टल में ऐसी कमजोरियां हैं जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.
IIT और प्रशासनी एजेंसियों की टीम मैदान में
CBSE के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से प्रशासन की विभिन्न एजेंसियों और IIT के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम इस पोर्टल की जांच कर रही है. इन एक्सपर्ट्स का काम सिस्टम की कमजोरियों की पहचान करना और उन्हें तुरंत दूर करना है.
बोर्ड ने यह भी बताया कि पोर्टल को अधिक सुरक्षित वातावरण में शिफ्ट करने और उसकी सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. यानी केवल खामियां बंद नहीं की जा रही हैं, बल्कि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हों, इसके लिए भी तैयारी चल रही है.
CBSE ने किया पोस्ट
We have been closely monitoring the vulnerabilities in the OnMark portal of our service provider that are being flagged in the public domain. An expert team of cybersecurity professionals has been deployed over the last few days from across various arms of the government as well…
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 31, 2026
साइबर सुरक्षा के मामलों में यह प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि कई बार एक कमजोरी को ठीक करने के बाद दूसरी संबंधित समस्या सामने आ सकती है. अपने बयान में CBSE ने उन जागरूक नागरिकों और एथिकल हैकर्स का भी धन्यवाद किया जिन्होंने जिम्मेदारी के साथ इन कमजोरियों की जानकारी साझा की.
यह भी पढ़ें- CBI में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा
The post CBSE के OnMark पोर्टल में गड़बड़ी, बोर्ड ने एथिकल हैकर्स को कहा धन्यवाद appeared first on Naya Vichar.

