सीबीएसई (CBSE) बोर्ड के10वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट लाइव कर दिया है. स्टूडेंट्स अब बिना किसी देरी के अपने रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं रिजल्ट से जुड़ी जरूरी बातें:
डिजिलॉकर पर भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
सीबीएसई बोर्ड के10वीं सेकेंड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट को डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए भी चेक कर सकते हैं. यहां उपलब्ध डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह से मान्य है. स्टूडेंट्स इसे किसी भी प्रशासनी या ऑफिशियल काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए?
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी. डिजिलॉकर या ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर डिटेल दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का आसान स्टेप्स:
- सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल cbse.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए ‘CBSE Class 10 Second Board Result 2026’ लिंक को चुनें.
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID सही-सही भरें.
- सभी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
समाचार अपडेट हो रही है..
The post CBSE 10th Phase 2 Result OUT: CBSE 10th सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आउट appeared first on Naya Vichar.

