Hot News

Chirag Paswan ने बताया पाकिस्तान से कैसा बदला लेगी मोदी सरकार, बोले- एक-एक बूंद का होगा हिसाब

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया है. इस हमले से देश के लोग आक्रोशित हैं. देशवासियों के आक्रोश की भावना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरी तरह से सहमत हैं. इससे पहले जब पुलवामा में ऐसी घटना घटी थी, उस वक्त भी आतंकियों को और उनके आकाओं को केंद्र प्रशासन ने मुंह तोड़ जवाब दिया था.

देशवासियों को किया आश्वस्त

चिराग पासवान ने आगे कहा, “मैं देशवासियों को यह आश्वस्त कराना चाहता हूं कि हमारे लोगों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा. आतंकियों और उनके आकाओं को अब बख्शा नहीं जाएगा. उनको उनकी ही भाषा में करारा जवाब दिया जाएगा.”

केंद्र प्रशासन द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए कड़े फैसलों को लेकर उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का फैसला बहुत महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि आने वाले समय में पाकिस्तान पानी की बूंद के लिए भी तरसेगा. हमारे देश की छह नदियों के पानी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा, हम लोग उनके यहां देते थे. यह हमारी दोस्ती, इंसानियत और मानवता थी। लेकिन पाकिस्तान ने उसकी कद्र नहीं की.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें

पीएम मोदी का किया धन्यवाद

इसके अलावा चिराग पासवान ने निफ्टम संस्थान की जमकर तारीफ की और कहा कि मैं केंद्र प्रशासन के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद करता हूं कि देश में एक और निफ्टम संस्थान खोलने की मंजूरी दी गई है. चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया.

उन्होंने कहा, “आज निफ्टम कुंडली में आयोजित निफ्टम 2.0 को संबोधित किया. यह स्टार्टअप कॉन्क्लेव नवाचार, कृषि-उद्यमिता एवं युवा हिंदुस्तान की आकांक्षाओं का संगम है. यह कार्यक्रम वर्तमान व प्रस्तावित निफ्टम संस्थानों के समन्वय से एक भविष्योन्मुखी एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित खाद्य इकोसिस्टम को सशक्त बनाएगा. आइए हम सब मिलकर ऐसा हिंदुस्तान गढ़ें, जहां दुनिया के हर डाइनिंग टेबल पर कम से कम एक खाद्य उत्पाद मेड इन इंडिया हो.”

The post Chirag Paswan ने बताया पाकिस्तान से कैसा बदला लेगी मोदी प्रशासन, बोले- एक-एक बूंद का होगा हिसाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top