Hot News

Crime News Jharkhand: कांड्रा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, इलाके में दहशत

Crime News Jharkhand| गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां), प्रियरंजन : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह-सुबह फायरिंग हो गयी. एसबी ट्रेडर्स के मालिक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गये. घटना कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग पर बाना डुंगरी के पास हुई. यहां एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से संजय को कांड्रा थाना पहुंचाया गया, जहां से पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. संजय को 2 गोलियां लगी हैं. एक उनके पैर में और दूसरी जांघ में. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. व्यावसायिक क्षेत्र में दिन-दहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, बाराती गाड़ी ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 6 शिशु समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल

Video: रामगढ़ के पतरातू कोयला एंट्री गेट पर फायरिंग, रंगदारी की मांग

The post Crime News Jharkhand: कांड्रा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, इलाके में दहशत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top