Delhi Mayor Result: बीजेपी उम्मीदवार राजा इकबाल शुक्रवार को दिल्ली के नए महापौर चुने गए. इसके साथ ही भाजपा दो साल बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्ता में लौट आयी है. इकबाल ने कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को हराया. आम आदमी पार्टी ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया. राजा इकबाल एमसीडी में विपक्ष के नेता थे और वह विगत में उत्तरी एमसीडी के महापौर रह चुके हैं.
#WATCH दिल्ली: भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए महापौर चुने गए। pic.twitter.com/vg9z1J45se
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
राजा इकबाल ने बताई आगे की योजना
मेयर चुने जाने के बाद राजा इकबाल ने का “हमारा मुख्य लक्ष्य दिल्ली की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, कूड़े के पहाड़ हटाना, जलभराव की समस्या का समाधान करना और दिल्ली के लोगों को सभी बुनियादी और जरूरी सुविधाएं प्रदान करना होगा. हम सब मिलकर पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे.”
#WATCH दिल्ली: राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर चुने गए।
उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य लक्ष्य दिल्ली की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, कूड़े के पहाड़ हटाना, जलभराव की समस्या का समाधान करना और दिल्ली के लोगों को सभी बुनियादी और ज़रूरी सुविधाएं प्रदान करना होगा। हम सब मिलकर पूरी लगन… pic.twitter.com/ZFvh8jtTGh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
बीजेपी उम्मीदवार के राजा इकबाल
दिल्ली मेयर चुनाव में बीजेपी की ओर से राजा इकबाल सिंह मेयर उम्मीदवार थे. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें शहर की समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि रुके हुए काम को पूरा करेंगे.
The post Delhi Mayor Result: बीजेपी के राजा इकबाल बने दिल्ली के महापौर, कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को हराया appeared first on Naya Vichar.
