Hot News

Dhanbad News : कनकनी कोलियरी कांटा घर के समीप भू-धंसान से गैस रिसाव, दहशत

Dhanbad News : कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी कैंप और कनकनी कोलियरी कांटा घर के समीप शनिवार को भू-धंसान हो गया और उससे भारी मात्रा में गैस का रिसाव होने लगा. इस घटना से कैंप में कार्यरत मजदूरों तथा कांटा घर के कर्मियों में दहशत व्याप्त है.

कभी भी हो सकता है अप्रिय हादसा : बताया जाता है कि लगातार हो रही बारिश के कारण यह घटना घटी है. 13 फरवरी 2024 को भी यहां भू-धंसान और गैस रिसाव की घटना हुई थी. घटनास्थल पर आबादी तो नहीं है, पर बगल में कांटा घर है. यहां रोजाना कांटा कराने हाइवा आते हैं. कोलियरी प्रबंधन यदि मामले को लेकर गंभीर नहीं हुआ तो कभी भी कांटा घर व आसपास कोई अप्रिय घटना घट सकती है.

शिफ्टिंग तो हुई, पर आवास ध्वस्त नहीं किये गये

: यह क्षेत्र अग्नि प्रभावित है. यहां की उत्खनन परियोजना भी अग्नि प्रभावित है. गैस रिसाव स्थल से थोड़ी ही दूर कनकनी 12 नंबर श्रमिक कॉलोनी है. यहां भी भू-धंसान व गैस रिसाव की घटना घटी थी. कोलियरी प्रबंधन ने वहां से मजदूरों को तो हटा दिया था, पर आवास ध्वस्त नहीं किये जाने के कारण काफी गैर कर्मियों ने उक्त आवास पर पर कब्जा कर लिया है. पीओ ने बताया कि गैस रिसाव की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : कनकनी कोलियरी कांटा घर के समीप भू-धंसान से गैस रिसाव, दहशत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top