Hot News

Digital Marketing Course in Hindi: डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कैसे करें? घर बैठे होगी मोटी कमाई!

Digital Marketing Course in Hindi: आज के डिजिटल युग में जब हर चीज ऑनलाइन हो रही है तो डिजिटल मार्केटिंग एक बेहतरीन करियर ऑप्शन बन चुका है. अगर आपने 2025 में 12वीं पास की है और आप इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो डिजिटल मार्केटिंग कोर्स आपके लिए शानदार शुरुआत हो सकती है. डिजिटल मार्केटिंग कोर्सेज के बाद आपको अच्छी सैलरी मिल जाती है और सबसे खास बात यह है कि आप बहुत कम समय में ही अच्छी जाॅब पाने के लिए तैयार हो जाते हैं. आइए इस लेख में Digital Marketing Course in Hindi को डिटेल में समझते हैं.

डिजिटल मार्केटिंग क्या है? (Digital Marketing Course in Hindi)

Digital Marketing Course in Hindi जानने से पहले डिजिटल मार्केटिंग का मतलब समझना जरूरी है. डिजिटल मार्केटिंग का मतलब है कि इंटरनेट के माध्यम से प्रोडक्ट्स या सेवाओं का प्रचार करना. इसमें सोशल मीडिया, गूगल ऐड्स, ईमेल मार्केटिंग, वेबसाइट प्रमोशन और SEO जैसे कई टूल्स शामिल होते हैं. इसकी मदद से कंपनियां अपने कस्टमर्स तक सीधे ऑनलाइन पहुंचती हैं. इन कोर्सेज के बाद आपके लिए कंपनियों में इनआउस जाॅब के अलावा वर्क फ्राॅम होम के ऑप्शन रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Best Artificial Intelligence Courses 2025: 12वीं के बाद टॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, मिलती है High Salary

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में क्या सिखाया जाता है?

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स (Digital Marketing Course in Hindi) में कई जरूरी टॉपिक सिखाए जाते हैं जिनके बारे में यहां बताया जा रहा है-

  • SEO (Search Engine Optimization): गूगल में वेबसाइट को टॉप पर लाना
  • SEM (Search Engine Marketing): गूगल ऐड्स और पेड प्रमोशन
  • SMM (Social Media Marketing): फेसबुक, इंस्टाग्राम पर प्रमोशन
  • Email Marketing: ईमेल के जरिए ग्राहकों तक पहुंच
  • Content Marketing: ब्लॉग और वीडियो से मार्केटिंग
  • Affiliate Marketing: दूसरों के प्रोडक्ट्स बेचकर कमीशन कमाना

टॉप 10 डिजिटल मार्केटिंग कोर्स (Best Digital Marketing Course)

कोर्स का नाम प्लेटफॉर्म
Fundamentals of Digital Marketing Google Digital Garage
Digital Marketing Specialization Coursera (by Illinois)
Digital Marketing Masterclass Udemy
HubSpot Academy Digital Marketing Course HubSpot Academy
Meta (Facebook) Digital Marketing Associate Coursera + Meta
Digital Deepak Internship Program DigitalDeepak.com
IIDE Online Digital Marketing Course IIDE (India)
Simplilearn Digital Marketing Specialist Simplilearn
NIIT Digital Marketing Program NIIT
Reliablesoft Digital Marketing Full Course Reliablesoft Academy

कोर्स की अवधि और फीस (Digital Marketing Course in Hindi)

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की अवधि आमतौर पर 3 से 6 महीने होती है. कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Google Digital Garage, Coursera, Udemy और YouTube पर ये कोर्स फ्री में भी उपलब्ध हैं. वहीं प्रोफेशनल ट्रेनिंग देने वाले संस्थानों में इसकी फीस 10,000 से 50,000 तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Best Engineering Colleges in Hindi: इंजीनियरिंग के लिए ये काॅलेज हैं बेस्ट, Google और Microsoft में हाई पैकेज पर प्लेसमेंट

करियर और सैलरी (Digital Marketing Course in Hindi)

डिजिटल मार्केटिंग में आप कई प्रोफाइल में काम कर सकते हैं और उन प्रोफाइल पर शुरुआत में सैलरी 15,000 से 25,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. अनुभव के साथ-साथ सैलरी बढ़ती रहती है. यहां टाॅप जाॅब प्रोफाइल्स इस प्रकार हैं-

  • SEO Specialist
  • Social Media Manager
  • Digital Marketing Executive
  • Content Writer
  • PPC Expert.

नोट- Digital Marketing Course in Hindi की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि कोर्स शुरू करने से पहले योग्यता, फीस और कोर्स की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देखें.

The post Digital Marketing Course in Hindi: डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कैसे करें? घर बैठे होगी मोटी कमाई! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top