Hot News

Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

Bank Strike September 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है जैसे चेक क्लियर कराना, पासबुक अपडेट या कैश निकालना तो इसे कल पर न टालें. आज 10 सितंबर को ही बैंक जाकर निपटा लें.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से जारी आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, 5-Day Work Week जैसी मांगों को लेकर 11 सितंबर (शुक्रवार) को देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है. इसके तुरंत बाद सप्ताहांत और गणेश चतुर्थी की छुट्टियां हैं.

छुट्टियां और हड़ताल का शेड्यूल

तारीख दिन वजह  असर
11 सितंबर शुक्रवार देशव्यापी हड़ताल  प्रशासनी बैंकों में कामकाज ठप/धीमा
12 सितंबर शनिवार दूसरा शनिवार   सभी बैंक पूरी तरह बंद
13 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश   सभी बैंक पूरी तरह बंद
14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी  कई राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश

किस काम पर पड़ेगा क्या असर?

  • चेक क्लियरिंग व काउंटर काम: SBI, PNB, Canara Bank जैसे सार्वजनिक बैंकों में ड्राफ्ट, लोन अप्रूवल और मैनुअल ट्रांसफर रुक सकते हैं.
  • ATM सेवाएं: लगातार 3-4 दिन शाखाएं बंद रहने से कई ATMs में कैश की किल्लत आ सकती है.
  • प्राइवेट बैंक: HDFC, ICICI, Axis जैसे बड़े प्राइवेट बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हैं, हालांकि शनिवार-रविवार को ये भी बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: ट्रेन 3 घंटे लेट? टिकट कैंसिल किए बिना मिलेगा 100% रिफंड, बस करना होगा ये काम

The post Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top