Hot News

DU पीजी एडमिशन में सीट एक्सेप्ट करने का तरीका, जानें हर स्टेप्स

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी समाचार है. डीयू ने पीजी एडमिशन 2026 के तहत दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट मिली है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार कर फीस जमा करनी होगी. ऐसा नहीं करने पर उनकी सीट रद्द हो सकती है.

DU PG Admission 2026: कब तक स्वीकार करनी होगी सीट?

दूसरे राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 24 जून 2026 तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी. वहीं सीट कन्फर्म करने के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून 2026 तय की गई है.

जो छात्र निर्धारित समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, वे आगे की एडमिशन प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें.

ऐसे चेक करें DU PG Admission 2026 Second List

  • सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS-PG पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं.
  • अपने CUET PG आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
  • होमपेज पर Second Seat Allocation List 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट का स्टेटस दिखाई देगा.
  • अगर सीट मिली है तो Seat Acceptance विकल्प पर क्लिक करें.
  • भविष्य के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

DU PG Admission 2026 Second List Check Here

कितने छात्रों को मिली सीट?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार, पीजी एडमिशन के दूसरे राउंड में कुल 2,964 नए सीट अलॉटमेंट किए गए हैं. पहले राउंड में सीट पाने वाले 3,399 छात्रों ने अपनी सीट फ्रीज करने का विकल्प चुना था. वहीं 2,448 उम्मीदवारों ने बेहतर विकल्प की उम्मीद में अपग्रेड का विकल्प चुना.

इसके अलावा 2,303 ऐसे अभ्यर्थी रहे जिन्होंने न तो फ्रीज और न ही अपग्रेड का विकल्प चुना. इससे पहले फर्स्ट राउंड में कुल 11,548 सीटें आवंटित की गई थीं. इनमें से 10,393 छात्रों ने सीट स्वीकार की थी, जबकि 8,150 उम्मीदवारों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा कर अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली थी.

यह भी पढ़ें: CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, cuet.nta.nic.in पर करें चेक

The post DU पीजी एडमिशन में सीट एक्सेप्ट करने का तरीका, जानें हर स्टेप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top