Hot News

EMotorad की नयी इलेक्ट्रिक साइकिल, दमदार रेंज के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

EMotorad ने हिंदुस्तानीय बाजार में अपनी नयी इलेक्ट्रिक साइकिल Viper को 66,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह e-bike न सिर्फ अपने रग्ड और बोल्ड डिजाइन के लिए खास है, बल्कि इसमें कई मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं. कंपनी ने इसे देशभर में 500 से ज्यादा डीलरशिप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया है. साथ ही, इसकी टेस्ट राइड्स भी शुरू हो चुकी हैं.

डिजाइन और बिल्ड

Viper का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है और सड़क पर इसकी मजबूत प्रेजेंस देखने को मिलती है. इसमें 20-इंच के फैट टायर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देते हैं.

सेफ्टी के लिए इस e-bike में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. साथ ही, इसमें मोटर ऑटो कट-ऑफ फीचर भी मिलता है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर एक्स्ट्रा सेफ्टी कन्फर्म करता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

पावर के लिए EMotorad Viper में 48V 250W का रियर हब मोटर दिया गया है, जिसे 48V 15.6Ah की रिमूवेबल बैटरी से जोड़ा गया है. कंपनी के अनुसार, यह सेटअप पैडल असिस्ट के साथ 85 किलोमीटर तक की रेंज देता है. वहीं, थ्रॉटल मोड में यह एक बार चार्ज करने पर करीब 70 किलोमीटर तक चल सकती है.

पैडल असिस्ट सिस्टम (PAS)

इस e-bike की सबसे खास बात इसका पैडल असिस्ट सिस्टम (PAS) है, जिसमें 5 अलग-अलग लेवल दिए गए हैं. लो लेवल पर राइडर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जबकि हाई लेवल पर मोटर ज्यादा काम संभाल लेता है, जिससे लंबी दूरी की राइडिंग आसान हो जाती है. यानी कि शुरुआत वाले मोड में आपको ज्यादा पैडल मारना पड़ेगा और इसमें मोटर थोड़ी मदद करेगी. लेकिन जैसे-जैसे आप लेवल बढ़ाते जाते हैं, मोटर की मदद भी बढ़ती जाती है. सबसे ऊंचे लेवल पर मोटर ज्यादा काम संभाल लेती है, जिससे आपको कम मेहनत करनी पड़ती है और राइड काफी आसान हो जाती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स की बात करें, तो इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो जरूरी राइडिंग जानकारी दिखाता है. साथ ही, इसमें DRL और ब्राइट हेडलाइट के साथ इंटीग्रेटेड लाइटिंग सेटअप दिया गया है. सबसे खास फीचर इसका NFC-बेस्ड कीलेस अनलॉक सिस्टम है, जिससे यूजर सिर्फ एक टैप में साइकिल को अनलॉक कर सकता है.

हालांकि, इसमें टर्न इंडिकेटर्स की सुविधा नहीं दी गई है. इसके बावजूद, EMotorad Viper अपने प्रैक्टिकल फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनकर है, जो नॉर्मल साइकिल से इलेक्ट्रिक साइकिल की ओर अपग्रेड करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: KTM ने लॉन्च की नयी 390 Duke और 390 Adventure, कीमत भी हुई कम

The post EMotorad की नयी इलेक्ट्रिक साइकिल, दमदार रेंज के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top