जिला जल व स्वच्छता समिति की बैठक में दिये कई निर्देश
समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला जल व स्वच्छता समिति की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 व जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की कार्य प्रगति की बारी-बारी समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन व संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. समीक्षा के क्रम में डीसी ने कहा कि स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय के लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया. कहा कि जलापूर्ति योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें. जल जीवन मिशन की समीक्षा के क्रम में डीसी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही. कहा कि मल्टी विलेज और एकल विलेज योजनाएं को तय समय पर पूरा करें. साथ ही ठोस व तरल कचरा, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन ईकाई, प्लास्टिक संग्रहण केंद्र व कचरा उठाव वाहन, कंपोस्ट पिट, सोख्ता गड्ढा आदि की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की. ओडीएफ प्लस गतिविधियों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने इसके सत्यापन की जानकारी ली. इसके अलावा डीसी ने जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन, पेयजल समस्या के निराकरण और जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं से सभी विद्यालयों, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवन और हेल्थ सब सेंटर को कवर करें. समीक्षा के क्रम में डीसी ने निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का संचालन व रख-रखाव के संबंध में संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. डीसी ने 15वें वित्त आयोग, पंचायती राज, मनरेगा ग्रामीण विकास, नगर विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली और संबंधित विभाग के अधिकारी को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने व जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.
व्यवहार में सकारात्मक बदलाव के लिए लगायें चौपाल
इसके अलावा डीसी ने लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से पंचायत भवनों में व्यवहार परिवर्तन/रात्रि चौपाल आदि जैसे कार्यक्रम करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सेरिगेशन शेड आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल एक और दो समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Giridih News :समय व गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें जलापूर्ति योजना : डीसी appeared first on Naya Vichar.

