Hot News

GOAT का कोई ऑफ डे नहीं! 39वें जन्मदिन पर मेसी ने किया ऐसा काम, फैंस रह गए दंग; VIDEO

Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता के पीछे लगातार मेहनत ही सबसे बड़ा राज है. बुधवार को 39 साल के हुए मेसी ने जन्मदिन के दिन भी आराम करने के बजाय जिम में कड़ी ट्रेनिंग की. जिससे फैंस हैरान रह गए.

मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करते नजर आए. वीडियो में उनका फोकस अपर बॉडी और आर्म्स की ट्रेनिंग पर था. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में हैं मेसी

मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में पहुंच चुका है. टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच 28 जून को टेक्सास में जॉर्डन के खिलाफ स्पोर्ट्सेगी. इस टूर्नामेंट में मेसी का बल्ला नहीं बल्कि उनके पैर बोल रहे हैं. ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर उन्होंने अर्जेंटीना को जीत दिलाई और वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए. अब उनके नाम वर्ल्ड कप में 18 गोल दर्ज हैं और उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे (16) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.

रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे हैं मेसी

मेसी ने इस वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के अब तक के सभी पांच गोल अपने नाम किए हैं. वह वर्ल्ड कप के एक संस्करण में अपनी टीम के पहले पांच गोल करने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि 1994 में रूस के ओलेग सालेंको ने हासिल की थी. इसके अलावा मेसी लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले खिलाड़ियों की विशेष सूची में भी शामिल हो गए हैं, जहां उनका नाम फ्रांस के जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के जायरजिन्हो के साथ दर्ज हो गया है.

916 गोल के साथ रच रहे इतिहास

मेसी के प्रोफेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने बार्सिलोना, पेरिस सेंट-जर्मेन, इंटर मियामी और अर्जेंटीना के लिए मिलाकर 916 गोल किए हैं. 30 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी उनका गोल करने का सिलसिला नहीं रुका है. 30 साल के बाद उन्होंने 351 गोल दागे हैं, जो उनके कुल करियर गोलों का 38 प्रतिशत से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं छोटे भाई भी हैं तबाही, आशीर्वाद ने जड़ दिए 19 चौके और 6 छक्के

The post GOAT का कोई ऑफ डे नहीं! 39वें जन्मदिन पर मेसी ने किया ऐसा काम, फैंस रह गए दंग; VIDEO appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top