GT vs MI: सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 1 लाख दर्शकों के सामने मुंबई इंडियंन से होम टीम गुजरात टाइटंस को 99 रनों से रौंद डाला. इस मैच के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 45 गेंद पर नाबाद 101 रन जड़ एमआई को 199 के स्कोर तक पहुंचाया था. इससे पहले कभी भी इस मैदान पर एमआई ने जीटी को नहीं हराया था. 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम दबाव में दिखी और पूरी टीम 15.5 ओवर में मात्र 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. यह जीत के साथ एमआई ने पॉइंट टेबल में बड़ी छलांग लगाई है. टेबल में दसवें नंबर की टीम जीत के बाद सीधे सातवें नंबर पर पहुंच गई.
तिलक वर्मा का धमाकेदार शतक
मुंबई इंडियंस की पारी का आकर्षण तिलक वर्मा की बल्लेबाजी रही. तिलक ने क्रीज पर आते ही आक्रामक रुख अपनाया और गुजरात के किसी भी गेंदबाज को जमने नहीं दिया. उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन की पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए. उनकी इस पारी ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनके साथ क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड नाबाद रहे. टीम जब दबाव में थी उस समय नमन धीर ने तिलक का भरपूर साथ दिया.
That winning feeling 🥳@mipaltan fans, how delighted are you? 😉
Scorecard ▶️ https://t.co/cawFoZABvQ#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvMI pic.twitter.com/7U2ABgTRsK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2026
मुंबई इंडियंस की ठोस बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा के अलावा नमन धीर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. नमन ने 32 गेंदों में 45 रन का योगदान दिया, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था. टीम की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने रन गति को बनाए रखा. गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. अन्य गेंदबाज मुंबई के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं बना सके. रबाडा ने सभी तीन विकेट पावर प्ले में ही चटकाए.
गुजरात टाइटंस का लचर प्रदर्शन
199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. बुमराह ने पारी की शुरुआत की और पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन का शिकार किया. वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए. उनके अलावा शाहरूख खान ने 17 रन और शुभमन गिल ने 14 रन का योगदान दिया. मुंबई के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी की, जिसके चलते गुजरात का कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सका. टीम के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके.
मुंबई के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस की जीत में गेंदबाजों का योगदान सबसे बड़ा रहा. अश्विनी कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं मिचेल सेंटनर और एएम गजनफर ने 2-2 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी 1-1 विकेट मिला. गेंदबाजों के सटीक लाइन लेंथ के आगे गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस जीत से एमआई का आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा. टीम के लिए सबसे खुशी की बात यह है कि घातक ओपनर रोहित शर्मा फिट हो गए हैं और अगले मैच में उनके स्पोर्ट्सने की संभावना काफी ज्यादा है.
ये भी पढ़ें…
Viral Video: क्रिकेट मैच में नहीं बुलाया तो लोकल नेता ने ट्रैक्टर से खोद दी पूरी पिच
Watch: ध्रुव जुरेल की स्टंपिंग से 25 करोड़ी कैमरून ग्रीन हैरान, फुर्ती देख चीता भी शरमा जाए
The post GT vs MI: अकेले तिलक वर्मा ने GT को हराया, MI ने 99 रनों से रौंदकर दर्ज की जीत appeared first on Naya Vichar.

