Hot News

GT vs MI: गुजरात ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, MI की बैटिंग; देखें प्लेइंग XI

GT vs MI: सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. एमआई के पास पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा स्कोर करने का मौका है. एमआई के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम लगातार हार रही है. पांच मैचों में चार हार के बाद जीटी पॉइंट टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के बाद छठे नंबर पर है. एक जीत इस टीम को कम से कम चौथे नंबर पर पहुंचा देगी.

गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं

टॉस जीतने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘यह एक ठीक-ठाक विकेट लग रहा है. पिछले मैच में थोड़ी ओस थी, इसलिए अगर आज भी ओस होती है, तो मुझे लगता है कि पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा सही रहेगा. बोर्ड पर कोई टारगेट होना और फिर उसे चेज करने की कोशिश करना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने शुरुआत में गेंदबाजी की है, वह हमारे लिए एक बहुत बड़ी पॉजिटिव बात रही है. उम्मीद है कि हम शुरुआत में अपनी गेंदबाजी की लय बनाए रखेंगे और फिर बीच के ओवरों में राशिद खान हमारे लिए बहुत अच्छे रहे हैं. इसलिए उम्मीद है कि हम सभी इसी तरह स्पोर्ट्सते रहेंगे. टीम में कोई बदलाव नहीं है.’

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा.

एमआई के लिए दो खिलाड़ियों का डेब्यू

टॉस के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘हम भी पहले फील्डिंग ही चुनते. जाहिर है, एक ग्रुप के तौर पर यह हमारा आखिरी मैच है. हमें फिर से एकजुट होना था और इस बारे में बात करनी थी कि मुंबई इंडियंस किस चीज के लिए जानी जाती है और हम किस तरह का स्पोर्ट्स स्पोर्ट्सना चाहते हैं. हमने काफी बातचीत की. लोग इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मुझे लगता है कि हमें कुल मिलाकर बेहतर क्रिकेट स्पोर्ट्सने की जरूरत है. मैं किसी एक खास चीज पर उंगली नहीं उठा सकता. हमारी टीम में कुछ नये खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं. दानिश मालेवार एमआई के लिए अपना पहला मैच स्पोर्ट्स रहे हैं और कृष भगत भी.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर.

The post GT vs MI: गुजरात ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, MI की बैटिंग; देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top