Hot News

Honda Shine 125 की लिमिटेड एडिशन लेकर आयी कंपनी, कलर्स और ग्राफिक्स ने बदला पूरा लुक

Honda Motorcycle & Scooter India ने हिंदुस्तान में Shine 125 का नया Limited Edition निकाल दिया है. Dio 125 X Edition की तरह इस बार भी कंपनी ने कोई बड़ा शोर नहीं मचाया, बस चुपचाप अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी डिटेल डाल दी. ये बाइक मौजूदा Shine 125 Disc वेरिएंट पर ही तैयार की गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी एंट्री ऑफिशियल तौर पर हो कर दी जाएगी. इस Limited Edition में ज्यादा स्पोर्ट्स लुक और डिजाइन का है. इंजन और बाकी मैकेनिकल चीजें पहले वाली ही रखी गई हैं. आइए अब एक नजर डाल लेते हैं कलर और डिजाइन में कितना बदलाव हुआ है.

Honda Shine 125 Limited Edition की कलर और डिजाइन

Honda Shine 125 का Limited Edition इस बार नए और फ्रेश लुक के साथ आया है. इसमें Pearl Siren Blue नाम का नया कलर दिया गया है. ये बाइक को डार्क ब्लू फिनिश देता है. फ्यूल टैंक पर ‘Shine’ की खास ग्राफिक्स देखने को मिल जाती है. रेगुलर मॉडल में ये चीज नहीं देखने मिलती है. इसके अलावा, इसमें ब्राउन कलर के अलॉय व्हील्स ऐड किए गए हैं, जो लुक को और यूनिक बना देते हैं. ये सारे डिजाइन एलिमेंट्स आपको Shine 125 के दूसरे वेरिएंट्स, यहां तक कि स्टैंडर्ड Disc मॉडल में भी देखने को नहीं मिलते.

Shine 125 Limited Edition
Honda shine 125 की लिमिटेड एडिशन लेकर आयी कंपनी, कलर्स और ग्राफिक्स ने बदला पूरा लुक 14

Honda Shine 125 Limited Edition की इंजन

Shine 125 के Limited Edition में इंजन को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही आपको 123.94cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. ये इंजन 7,500 rpm पर 10.6 hp की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में डायमंड-टाइप फ्रेम दिया गया है. आगे की तरफ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन मिल जाते हैं और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर लगाए गए हैं.

Honda Shine 125 Limited Edition की साइज और स्पेसिफिकेशन

साइज और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसकी लंबाई 2,046mm, चौड़ाई 741mm और ऊंचाई 1,116mm है. बाइक का व्हीलबेस 1,285mm रखा गया है. 162mm का आपको ग्राउंड क्लीयरेंस मिल जाता है, जिससे खराब रास्तों पर भी कोई दिक्कत नहीं होती. इसका कर्ब वजन 113 किलो है. सीट की ऊंचाई 791mm है और सीट की लंबाई 651mm दी गई है. वहीं फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 10.5 लीटर है, जो डेली यूज के हिसाब से ठीक-ठाक मानी जा सकती है.

बजट 2026 पर नया विचार की खास पेशकश

Budget 2026
बजट 2026 पर नया विचार की खास पेशकश

यह भी पढ़ें: फंकी डिजाइन और X-फैक्टर, होंडा ने अनवील किया Honda Dio 125 X Edition

The post Honda Shine 125 की लिमिटेड एडिशन लेकर आयी कंपनी, कलर्स और ग्राफिक्स ने बदला पूरा लुक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top