Hot News

Honor Killing: रोहतास में ‘इज्जत’ के नाम पर ‘खून’ का कत्ल, क्या है मां और बेटी की हत्या राज

Honor Killing: रोहतास. रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के तीउरा कला गांव में इज्जत के नाम पर दो-दो कत्ल की वारदात हुई है. यहां एक मां और उसकी बेटी की परिवार की इज्जत के नाम पर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पहले इस वारदात को दुर्घटना बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में यह हत्या का मामला निकला. रोहतास के एसपी रौशन कुमार के निर्देशानुसार, पुलिस ने पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया.

पहले मौत का कारण बताया गया करंट

जानकारी के अनुसार मृतका के ससुर ने दावा किया कि उनकी बहू की मौत करंट लगने से हुई और जब बेटी उसे बचाने गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई. हालांकि, पुलिस ने इस कहानी को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की. स्त्री के शरीर पर गहरे घाव, खून के धब्बे और टूटी हुई चूड़ियों ने संदेह पैदा किया. पुलिस ने संदेह के आधार पर परिजनों से पूछताछ शुरू की और एक क बाद एक परत खुलती चली गयी. पूछताछ के दौरान, स्त्री के पति ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. डिहरी एसडीपीओ ने इस दोहरे हत्याकांड की पुष्टि की है.

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

पुलिस ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर मां और बेटी की हत्या किन कारणों से की गयी है. इलाके में इस घटना को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं. कुछ लोग इसे अवैध संबंधों से जोड़ रहे हैं, जबकि अन्य इसे पारिवारिक विवाद का नतीजा मान रहे हैं. पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे का असली कारण सामने आ सके. इस चौंकाने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.

Also Read: Bihar Jobs: बिहार प्रशासन को नहीं मिल रहे कॉलेजों के लिए प्रिंसिपल, 173 पदों के लिए आये केवल 156 अभ्यर्थी

The post Honor Killing: रोहतास में ‘इज्जत’ के नाम पर ‘खून’ का कत्ल, क्या है मां और बेटी की हत्या राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top