Naresh Pal Gangwar: केंद्र प्रशासन ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी नरेश पाल गंगवार को सौंपी है. उन्हें ऐसे समय में ये पद सौंपा गया है, जब उच्च शिक्षा में गड़बड़ियों खासकर NEET UG परीक्षा को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. नरेश पाल गंगवार के पास डिग्रियों की एक लंबी लिस्ट है. उन्होंने IIT जैसे कई फेमस शिक्षण संस्थान से पढ़ाई की है. आइए, जानते हैं उनके एजुकेशनल सफर के बारे में.
राज्य और केंद्र प्रशासन में संभाल चुके हैं कई जरूरी पद
नरेश पाल का जन्म 21 अक्टूबर 1970 को नैंनीताल में हुआ था. वे 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS हैं. उन्होंने 1993 में UPSC परीक्षा पास की थी. राज्य प्रशासन के साथ ही वे केंद्र प्रशासन में भी कई पदों पर रहे हैं.
नरेश पाल गंगवार ने IIT से की है पढ़ाई
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का पद संभालने वाले नरेश पाल के पास खुद भी कई डिग्रियां हैं. उन्होंने IIT Roorkee से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BTech किया है. इसके बाद IIT Delhi से कम्युनिकेशन एंड रडार में MTech की डिग्री हासिल की है. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में MA भी किया है.
इन पदों पर दे चुके हैं सेवा
wikiias.com से मिली जानकारी के अनुसार, नरेश पाल गंगवार इससे पहले नई दिल्ली मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग में सचिव पद पर अपनी सेवा दे रहे थे. इससे पहले वे दिल्ली में कई विभागों में अपनी सेवा दे चुके हैं.
राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था भी संभाल चुके हैं
राजस्थान कैडर से आने वाले नरेश पाल गंगवार ने राजस्थान में भी कई पदों पर अपनी सेवा दी है. कृषि विभाग, एनर्जी विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी है. राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था की भी कमान संभाल चुके हैं. भरतपुर, जोधपुर, टोंक, सवाई माधोपुर जैसे जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं.
वह राजस्थान प्रशासन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं. उनके पास शिक्षा विभाग का अनुभव भी है. 2014 में उन्हें राजस्थान प्रशासन में स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया था. इसके बाद वह काफी लंबे समय तक इस विभाग में रहे.
2020 में केंद्र में आए
लगभग ढाई दशकों तक राजस्थान प्रशासन में काम करने के बाद 2020 में उन्हें केंद्र में नियुक्त किया गया. दिसंबर 2020 में नरेश पाल को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया. जनवरी 2022 में उन्हें इसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया.
पिछले साल अगस्त में ही उन्हें पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव नियुक्त किया गया था. अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- NEET Protest के बीच हटाए गए उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी
The post IIT से BTech, सोलर एनर्जी के लिए किया काम, जानें कौन हैं नए उच्च शिक्षा सचिव नरेश पाल गंगवार appeared first on Naya Vichar.