JPSC Civil Services Prelims Result 2026: JPSC सिविल सेवा परीक्षा में 2204 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. अब ये सभी कैंडिडेट्स 18 जुलाई से 20 जुलाई तक होने वाली मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे. JPSC ने मेन्स परीक्षा के संबंध में नोटिस जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आज से ही यानी कि 3 जुलाई 2026 से फॉर्म भरे जाएंगे. आवेदन करने की लास्ट डेट 9 जुलाई 2026 है.
JPSC मेन्स परीक्षा का शेड्यूल देखें
| दिनांक | प्रथम पाली (पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक) |
द्वितीय पाली (अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक) |
|---|---|---|
| 18 जुलाई 2026 | प्रथम पत्र (Paper-I) | द्वितीय पत्र (Paper-II) |
| 19 जुलाई 2026 | तृतीय पत्र (Paper-III) | चतुर्थ पत्र (Paper-IV) |
| 20 जुलाई 2026 | पंचम पत्र (Paper-V) | — |
कैसे भरे JPSC सिविल सेवा मेन्स परीक्षा के लिए फॉर्म?
- सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
- Online Application या Login सेक्शन में जाकर अपना Registration Number/User ID और Password दर्ज करें.
- JPSC Combined Civil Services Mains Examination के लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी भरें, जैसे- पर्सनल डिटेल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, परीक्षा केंद्र डालें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, साइन और अन्य सर्टिफिकेट) निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो).
- सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और Submit बटन पर क्लिक करें.
- आवेदन सफल होने के बाद Confirmation Page/Application Form डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें.

JPSC मेन्स परीक्षा के फॉर्म में इन गलतियों से बचें
- JPSC आवेदन फॉर्म में नाम, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी और अन्य जानकारी प्रीलिम्स आवेदन के अनुसार ही भरें.
- एजुकेशनल डिटेल्स सही-सही डालें.
- परीक्षा केंद्र सोच-समझकर चुनें, क्योंकि बाद में बदलाव की अनुमति नहीं मिल सकती.
- फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट फॉर्मेट और साइज में ही अपलोड करें.
- आवेदन सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म की एक बार अच्छी तरह जांच जरूर करें.
- फॉर्म जमा होने के बाद Confirmation Page/Application Form डाउनलोड कर उसका प्रिंट या PDF सेव कर लें.
JPSC में 2204 सफल कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा में होंगे शामिल
JPSC ने सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ये परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी. इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 103 पद भरे जाएंगे. प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 2204 कैंडिडेट्स चुने गए हैं. अब ये सभी कैंडिडेट्स मेन्स में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय यूजी एडमिशन की 2nd लिस्ट जारी, यहां करें चेक
The post JPSC ने जारी किया प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें कब होगी मेंस परीक्षा और क्या है आगे की प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

