Kisan Credit Card Loan: खेती-किसानी में कभी फसल बंपर होती है, तो कभी सूखा या बेमौसम बारिश सब बर्बाद कर देती है. ऐसे में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाता है. गांव की चौपालों पर अक्सर यह चर्चा होती है कि ‘लोन नहीं चुकाया तो बैंक जमीन छीन लेगा’. लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? आइए, कानूनी नियम को छोड़कर आसान भाषा में समझते हैं कि बैंक कब और कैसे कार्रवाई करता है.
लोन न चुकाने पर क्या तुरंत कार्रवाई होती है ?
जी नहीं, बैंक कोई साहुकार नहीं है जो अगले दिन आपके घर आकर ट्रैक्टर ले जाए. अगर आप समय पर किस्त नहीं भरते, तो बैंक इसे NPA (Non-Performing Asset) घोषित करता है. इसका मतलब है कि बैंक की नजर में यह खाता अब ‘खराब’ हो गया है.
- पहला कदम: बैंक आपको याद दिलाने के लिए नोटिस भेजेगा.
- दूसरा कदम: बैंक का अधिकारी आपसे मिलकर बातचीत की कोशिश करेगा.
- तीसरा कदम: अगर आप लंबे समय तक कोई जवाब नहीं देते, तब मामला तहसील (राजस्व विभाग) के पास जाता है.
जमीन की नीलामी: डर या हकीकत ?
कानूनी तौर पर बैंक के पास जमीन कुर्क करने और उसे नीलाम करने का अधिकार होता है, लेकिन यह सबसे आखिरी रास्ता है. बैंक खुद नहीं चाहता कि वह किसान की जमीन बेचे, क्योंकि यह प्रक्रिया बहुत लंबी और सिरदर्द वाली होती है.
- कलेक्टर की मंजूरी: नीलामी से पहले प्रशासन की लंबी प्रक्रिया होती है.
- सार्वजनिक नोटिस: जमीन बेचने से पहले अखबारों में इश्तहार दिया जाता है.
- बची हुई राशि: अगर जमीन 10 लाख में बिकी और आपका कर्ज 4 लाख था, तो बैंक सिर्फ अपना 4 लाख और खर्च काटेगा, बाकी के 6 लाख रुपये किसान को वापस देने होंगे.
नीलामी से बचने के तरीके
अगर आप आर्थिक तंगी में हैं, तो भागने के बजाय इन रास्तों को अपनाएं:
- बैंक से बात करें (Loan Restructuring): बैंक को अपनी समस्या बताएं (जैसे फसल खराब होना). बैंक आपके लोन की अवधि बढ़ा सकता है या किस्तों को छोटा कर सकता है.
- एकमुश्त समझौता (One Time Settlement – OTS): कई बार बैंक ब्याज माफ करके सिर्फ मूलधन (Principal) जमा करने का ऑफर देते हैं.
- बीमा क्लेम: अगर फसल बीमा है, तो उसका पैसा सीधे बैंक खाते में मंगवाकर लोन चुकाया जा सकता है.
- प्रशासनी राहत: प्रशासन अक्सर चुनावी साल या आपदा के समय कर्ज माफी (Loan Waiver) की घोषणा करती है, उसका लाभ उठाएं.
Also Read: पेंशन की टेंशन खत्म, NPS के इन 2 तरीकों से हर महीने पाएं फिक्स सैलरी
The post KCC का लोन नहीं भरा तो क्या बिक जाएगी जमीन ? जानें पूरा सच appeared first on Naya Vichar.

