Hot News

Lauki Raita Recipe: गर्मियों में बनाएं ये टेस्टी लौकी रायता, सिंपल खाने का भी बढ़ जाएगा स्वाद

Lauki Raita Recipe: गर्मी में रायता का सेवन दोपहर के खाने के साथ बहुत ही आम है. ये पेट के लिए भी अच्छा है और स्वाद को कई गुणा बढ़ा देता है. अगर आप भी हर दिन खीरे का रायता खाकर बोर हो चुके हैं तो आप लौकी का रायता बना सकते हैं. लौकी का रायता आसानी से तैयार हो जाता है और बहुत ही कम समय में बन भी जाता है. दही में प्रोबायोटिक होता है जो हेल्थ के लिए फायदेमंद है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं लौकी का रायता बनाने के बारे में.

लौकी का रायता बनाने के लिए सामग्री ( Ingredients for Lauki Raita Recipe)

  • दही- 2 कप 
  • लौकी- 1 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च का पाउडर- 1छोटा चम्मच  
  • जीरा पाउडर भुना हुआ- 1छोटा चम्मच 
  • धनिया पत्ता- बारीक कटा हुआ 
  • लाल मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच 

रेसिपी से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Dahi Sandwich: अगर टाइम हो कम तो जल्दी से बनाएं दही सैंडविच, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Dahi Puri Recipe: दही पूरी के चटपटे स्वाद का मजा लें घर पर, इस रेसिपी को करें फॉलो

लौकी का रायता बनाने की विधि ( Lauki Raita Recipe)

  • लौकी को छील लें और इसे पानी से साफ कर लें. अब इस लौकी को कद्दूकस कर लें और एक प्लेट में रख दें. 
  • अब एक बर्तन में पानी को गर्म करें और इसमें कद्दूकस की हुई लौकी को डाल दें. इसे आप लगभग 10 मिनट तक पकाएं. अब लौकी को पानी से निकाल लें और एक्स्ट्रा पानी को हाथों से दबाकर हटा दें.
  • अब एक बाउल में दही को डालें और इसमें कद्दूकस की हुई लौकी को भी मिला दें. 
  • अब इसमें नमक, काला नमक और लाल मिर्च के पाउडर को मिला दें. अब आप इसमें काली मिर्च का पाउडर, भुना जीरा पाउडर और हरे धनिया के पत्ते को भी ऊपर से डाल दें. आप ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं तो आप हरी मिर्च को भी डाल सकते हैं. 
  • आपका लौकी का रायता तैयार है. इसका सेवन जरूर करें ये आपको और आपके परिवार को भी काफी पसंद आएगा.

यह भी पढ़ें: Stuffed Parwal Recipe: लंच-डिनर में फिट बैठती है भरवां परवल की सब्जी, गर्मियों में लें इसका स्वाद

The post Lauki Raita Recipe: गर्मियों में बनाएं ये टेस्टी लौकी रायता, सिंपल खाने का भी बढ़ जाएगा स्वाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top