मधुबनी. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन के सभागार में शनिवार को जिलाध्यक्ष वशिष्ट कुमार झा की अध्यक्षता में जिला सरपंच पंच संघ के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णय की संपुष्टि करने के बाद आगामी 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर झंझारपुर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. वहीं संगठन के सदस्यों ने ग्राम कचहरी की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा एवं कचहरी सचिव एवं न्याय मित्रों के नियोजन की समीक्षा की. वहीं, पंच सरपंच संघ की ग्यारह सूत्री मांग पूरा नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया. बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पंच सरपंच संघ के प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर राज्य स्तरीय सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन की ओर से डीएम के माध्यम से प्रधान मंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा. बैठक में मदन कुमार मिश्र, सुप्रिया सिंह, अंतु झा, प्रमिला देवी, हरिदेव यादव, देव चंद्र सिंह, विजय कुमार ठाकुर, रामानंद चौधरी, दशरथ साह बिनोद प्रसाद यादव, श्याम देव राम, भोगेंद्र पासवान, हीरालाल यादव, मो. जाकिर भी मौजूद थे. संचालन मदन कुमार झा ने किया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Madhubani News : पंच सरपंच संघ की बैठक में पीएम के जिले में कार्यक्रम पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.