Hot News

NEET UG पेपर लीक मामले में सरकार का पक्ष, पीएम मोदी खुद करेंगे निगरानी

Supreme Court on NEET UG 2026: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मामला सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी बेहद दर्दनाक स्थिति पैदा करता है. अदालत ने कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं और अगर परीक्षा प्रक्रिया पर ही सवाल उठ जाए, तो यह युवाओं का भरोसा तोड़ने जैसा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि युवाओं को निराश नहीं किया जाना चाहिए और पूरे मामले में जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है.

प्रधानमंत्री खुद देख रहे हैं मामला

सुनवाई के दौरान केंद्र प्रशासन की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि प्रशासन छात्रों की चिंताओं को लेकर बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी तरह की कमी न रह जाए.

एग्जाम फीस

नीट परीक्षा रद्द होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने एग्जाम फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एजेंसी के अनुसार अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर चुके हैं.

एनटीए ने छात्रों को राहत देते हुए बैंक डिटेल अपडेट करने की आखिरी तारीख 22 जून 2026 तक बढ़ा दी है. जो छात्र अभी तक अपनी जानकारी नहीं दे पाए हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. एजेंसी ने साफ कहा है कि एक बार बैंक खाता विवरण जमा करने के बाद उसमें बदलाव का मौका नहीं मिलेगा.

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

नीट यूजी 2026 परीक्षा इस साल 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया. अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. एनटीए ने साफ किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. जिन छात्रों ने पहले फीस जमा की थी, उन्हें पूरा पैसा वापस किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कम फीस, तगड़ा प्लेसमेंट और NIT का टैग, BTech के लिए बेस्ट है बिहार का ये कॉलेज

The post NEET UG पेपर लीक मामले में प्रशासन का पक्ष, पीएम मोदी खुद करेंगे निगरानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top