Hot News

NIT में एडमिशन लेने से पहले, देखें ये 5 यूनिक BTech कोर्स

NIT Admission 2026: सालों से जब भी इंजीनियरिंग की बात आती है तो गिने-चुने दो चार कोर्स ही लोगों को मालूम होते हैं. लेकिन बदलते ट्रेंड के साथ अब कई यूनिक बीटेक ब्रांच (Unique BTech Branch) भी मार्केट में आ गए है, देश के विभिन्न NITs में ये कोर्स ऑफर किए जाते हैं. अगर आपने भी JEE Main परीक्षा पास कर ली है तो आइए जानते हैं इन यूनिक बीटेक ब्रांच के बारे में.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में बीटेक NIT दिल्ली से

NIT दिल्ली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में बीटेक प्रोग्राम 2023-24 अकैडमिक सेशन से CSE विभाग के तहत शुरू किया था. इसमें मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म, डीप लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, कंप्यूटर विजन और बिग डेटा सिस्टम्स के साथ-साथ स्टैंडर्ड CSE कोर पढ़ाया जाता है. एडमिशन JEE Main और JoSAA के तहत मिलती है.

NIT दिल्ली से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक 

NIT दिल्ली में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 2024 में शुरू की गई थी. मैकेनिकल एंड एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, यह कोर्स छात्रों को स्पेस प्रोग्राम की चुनौतियों के लिए तैयार करने और इस क्षेत्र में इनोवेशन और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है.

NIT दिल्ली से BTech -VLSI डिजाइन और टेक्नोलॉजी

यह प्रोग्राम 2024-25 सत्र में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के साथ शुरू किया गया. इस कोर्स में डिवाइस फिजिक्स और सर्किट डिजाइन से लेकर वेरिफिकेशन, लेआउट और फैब्रिकेशन आदि के बारे में पढ़ाया जाता है. पिछले साल के JoSAA सीट मैट्रिक्स के अनुसार इसमें लगभग 25 सीटें हैं, जो होम-स्टेट और अन्य राज्य कोटा में बंटी हुई हैं.

प्रोग्राम / कोर्स क्या पढ़ाया जाएगा (Course Details) फोकस एरिया
BTech in Artificial Intelligence AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, ऑटोमेशन भविष्य की टेक्नोलॉजी
BTech in Data Science डेटा कलेक्शन, एनालिसिस, बिग डेटा टूल्स डेटा आधारित करियर
BTech in Robotics Engineering रोबोट डिजाइन, ऑटोमेशन, कंट्रोल सिस्टम इंडस्ट्री और ऑटोमेशन
BTech in Cyber Security नेटवर्क सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग, डेटा प्रोटेक्शन डिजिटल सुरक्षा
BTech in Internet of Things (IoT) स्मार्ट डिवाइस, सेंसर, कनेक्टेड सिस्टम स्मार्ट टेक्नोलॉजी
BTech in Environmental Engineering प्रदूषण नियंत्रण, सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर्यावरण संरक्षण
BTech in Smart Manufacturing इंडस्ट्री 4.0, ऑटोमेटेड प्रोडक्शन सिस्टम मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
Integrated MTech Courses 5 साल में BTech + MTech, एडवांस्ड रिसर्च रिसर्च और स्पेशलाइजेशन
Interdisciplinary Engineering मल्टी-डिसिप्लिन स्टडी (जैसे AI + मैकेनिकल) नई एज टेक्नोलॉजी
BTech in Computational Engineering कंप्यूटेशन, मॉडलिंग, सिमुलेशन इंजीनियरिंग + कंप्यूटर

NIT राउरकेला से AI में BTech

NIT राउरकेला ने 2024-25 शैक्षणिक वर्ष से AI में BTech शुरू किया, जो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के तहत संचालित होता है. इसमें AI, सॉफ्ट कंप्यूटिंग, पैरेलल एल्गोरिद्म, डेटाबेस इंजीनियरिंग, कंप्यूटर नेटवर्क और इमेज प्रोसेसिंग से जुड़ी जानकारी दी जाती है. इस प्रोग्राम में 45 सीटें हैं. एडमिशन JEE Main और JoSAA से मिलती है.

NIT कुरुक्षेत्र से AI में BTech

NIT कुरुक्षेत्र के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग ने यह प्रोग्राम 2023-24 सत्र से 60 सीटों के साथ शुरू किया. इसमें कम्प्यूटेशनल मैथ्स की नींव, कंप्यूटर साइंस के मुख्य विषयों के साथ AI, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग के इनोवेशन के बारे में पढ़ाया जाता है.

NIT कुरुक्षेत्र से AI में BTech

कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग ने 2024-25 सत्र से AI और डेटा साइंस में अलग BTech प्रोग्राम शुरू किया, जिसमें 60 सीटें हैं. यह कोर्स डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा पाइपलाइन, स्टैटिस्टिकल मॉडलिंग और बड़े पैमाने के डेटा सिस्टम्स पर केंद्रित है, साथ ही AI कोर भी शामिल है.

NIT सुरथकल से AI में BTech

NIT सुरथकल का इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग AI में BTech प्रोग्राम चलाता है, जो IT से अलग है. इसका उद्देश्य छात्रों को मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डेटा विजुअलाइजेशन के जरिए स्मार्ट मशीन, सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन बनाने में सक्षम बनाना है.

NIT वारंगल से डाटा साइंस और AI में BTech

NIT वारंगल (NIRF 2024 में 21वीं रैंक) ने 2024-25 से यह नया प्रोग्राम शुरू किया. एडमिशन JEE Main AIR के आधार पर JoSAA काउंसलिंग से होता है. यह प्रोग्राम संस्थान के मौजूदा CSE प्रोग्राम से अलग है और इसका अलग JoSAA ब्रांच कोड है.

NIT कालीकट में CSE से BTech

NIT कालीकट ने 2023–24 सत्र से CSE विभाग के तहत AI और डेटा साइंस फोकस वाला BTech प्रोग्राम शुरू किया. यह चार साल का कोर्स है. प्रवेश JEE Main और JoSAA काउंसलिंग के जरिए होता है.

NIT तिरुचिरापल्ली (ट्रिची) से डाटा साइंस में बीटेक

NIT ट्रिची (NIRF 2025 में 9वीं रैंक) ने 2025–26 सत्र से डाटा साइंस में BTech शुरू किया. यह एक चार साल का कोर्स है. इसमें एंट्री JEE Main और JoSAA के जरिए होता है.

NIT सिलचर में AI और CSE से BTech

NIT सिलचर ने CSE (AI) को एक अलग प्रोग्राम के रूप में शुरू किया है, जिसका अपना JoSAA कोड है. यह नियमित CSE से अलग है. यह प्रोग्राम 2023 में JoSAA सीट मैट्रिक्स में शामिल हुआ, जिसमें लगभग 30 सीटें हैं.

यह भी पढ़ें- CSE ब्रांच के लिए फेमस है NIT सुरथकल, जानें क्या है एडमिशन प्रोसेस

The post NIT में एडमिशन लेने से पहले, देखें ये 5 यूनिक BTech कोर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top