वनप्लस स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट सामने आया है. कंपनी ने अपने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट का रोलआउट फिलहाल रोक दिया है. कई यूजर्स ने अपडेट इंस्टॉल करने के बाद फोन के बार-बार रीस्टार्ट होने और बूट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की थी. यही वजह है कि वनप्लस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए OxygenOS 16.0.7.XXX और 16.0.5.XXX बिल्ड्स को रोकने का फैसला लिया. यह अपडेट हिंदुस्तान और अमेरिका के यूजर्स के लिए जारी किया गया था, लेकिन अब कंपनी इसकी जांच में जुट गई है.
अपडेट के बाद क्यों बढ़ीं समस्याएं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ यूजर्स को अपडेट इंस्टॉल करने के बाद फोन अचानक रीस्टार्ट होने लगा. कुछ मामलों में डिवाइस सही तरीके से बूट भी नहीं हो रही थी. ऐसे बग्स किसी भी स्मार्टफोन यूजर के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं, क्योंकि इससे फोन का डेटा और रोजमर्रा का काम प्रभावित हो सकता है.
वनप्लस ने माना है कि यह समस्या सीमित संख्या में यूजर्स के साथ हुई, लेकिन कंपनी इसे गंभीरता से ले रही है. कंपनी की इंजीनियरिंग टीम फिलहाल इस दिक्कत की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
OnePlus ने क्या कहा?
वनप्लस कम्युनिटी पोस्ट में कंपनी के एक इंजीनियर ने कहा कि यूजर्स को हुई परेशानी के लिए उन्हें खेद है और डिवाइस स्टेबिलिटी उनकी पहली प्राथमिकता है. इसी वजह से OxygenOS अपडेट का रोलआउट तुरंत रोक दिया गया है ताकि ज्यादा यूजर्स प्रभावित न हों.
कंपनी का कहना है कि जल्द ही फिक्स तैयार करके नया और ज्यादा स्टेबल अपडेट जारी किया जाएगा.
अभी अपडेट करना चाहिए या नहीं?
अगर आपके OnePlus फोन में अभी तक यह अपडेट नहीं आया है, तो फिलहाल इंतजार करना बेहतर माना जा रहा है. वहीं जिन यूजर्स के फोन में अपडेट डाउनलोड होने का नोटिफिकेशन दिख रहा है, उन्हें भी कुछ दिन रुकने की सलाह दी जा रही है.
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट को इंस्टॉल करने से पहले बैकअप जरूर लेना चाहिए. लोकल और क्लाउड दोनों जगह डेटा सेव रहने से किसी भी समस्या की स्थिति में नुकसान कम हो सकता है.
डेटा लॉस का भी रहता है खतरा
ऐसे सॉफ्टवेयर बग हार्डवेयर को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन फोन का जरूरी डेटा गायब होने या सिस्टम करप्ट होने का रिस्क बढ़ जाता है. खासतौर पर उन यूजर्स के लिए खतरा ज्यादा होता है जो फोन में ऑफिस फाइल्स, फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखते हैं.
इसी वजह से अब कई यूजर्स सोशल मीडिया पर भी कंपनी से ज्यादा स्टेबल अपडेट जारी करने की मांग कर रहे हैं.
क्या जल्द आएगा नया फिक्स?
वनप्लस ने अभी नई रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जल्दी ही पैच अपडेट जारी कर सकती है. फिलहाल सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि यूजर्स अपडेट इंस्टॉल करने से पहले कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें.
यह भी पढ़ें: OnePlus का यह फोन एक बार चार्ज कर लेंगे, तो 3 दिन तक नहीं आयेगी चार्जर की याद
यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू वाले स्मार्टफोन्स, लिस्ट में आईफोन से लेकर वनप्लस तक
The post OnePlus ने अचानक रोका OxygenOS अपडेट, फोन में आ रही थीं ये बड़ी दिक्कतें appeared first on Naya Vichar.

