Hot News

Pawan Kalyan की सर्जरी के बाद कैसी है तबीयत? पत्नी ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

Pawan Kalyan Health Update: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण को शनिवार ( 19 अप्रैल) को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण सर्जरी से गुजरना पड़ा. ऑपरेशन सफल रहा और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. इस बीच उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी कि पवन तेजी से रिकवर कर रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.

अचानक बिगड़ी तबीयत

शुक्रवार सुबह अधिकारियों के साथ एक मीटिंग के दौरान पवन कल्याण की तबीयत अचानक बिगड़ गई. डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने अपने सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिए और तुरंत अस्पताल में भर्ती हुए. वहां उनकी कई जांचें की गईं. रिपोर्ट्स देखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हैदराबाद ले जाने का फैसला किया, जहां आगे की जांच के बाद तुरंत सर्जरी करने की सलाह दी गई.

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

डॉक्टरों के मुताबिक सर्जरी पूरी तरह सफल रही है. फिलहाल पवन कल्याण की स्थिति स्थिर है और उन्हें 7 से 10 दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है. हालांकि, पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है और आगे कुछ सावधानियां बरतनी होंगी.

फिल्म जगत से मिली दुआएं

पवन कल्याण के जल्द ठीक होने की समाचार सामने आते ही फिल्म और नेतृत्व जगत से शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया. एक्टर साई धरम तेज ने एक्स पर लिखा, “मेरे प्यारे चिन्ना मामा पवन कल्याण, आप जल्द ठीक हो जाएं. लोगों के प्यार और दुआओं के साथ मैं भी आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. सर्जरी बहुत अच्छी तरह से हुई है और मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ही फिर से लोगों की सेवा करते नजर आएंगे. अपना ख्याल रखें.” उनके भाई और एक्टर नागा बाबू कोनिडेला ने लिखा, “हमारे प्रिय पवन कल्याण ने सफलतापूर्वक चिकित्सा प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब वे सुरक्षित, स्वस्थ और तेजी से रिकवर कर रहे हैं. उन्हें केवल कुछ दिनों के आराम की जरूरत है, इसके बाद वे नई ऊर्जा के साथ लौटेंगे. आइए हम सभी उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना करें.”

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: प्रेम बदलेगा रंग, अनुपमा की जिंदगी में आएंगे 3 चौंकाने वाले ट्विस्ट

The post Pawan Kalyan की सर्जरी के बाद कैसी है तबीयत? पत्नी ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top