Hot News

Rajya Sabha Election: परिमल नाथवानी, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने नामांकन किया दाखिल, जीत के किए दावे

रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट

Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए चल रही चुनावी सरगर्मी के बीच सोमवार को नामांकन का दौर जारी रहा. परिमल नाथवानी ने निर्दलीय, बैद्यनाथ राम ने झामुमो और प्रणव झा ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. तीनों प्रत्याशियों ने दो-दो सेटों में अपना नामांकन पत्र सौंपा.

मैं बाहरी नहीं, झारखंड का काम बोलता है: परिमल नाथवानी

निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद परिमल नाथवानी ने अपनी जीत के प्रति पूर्ण विश्वास जताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी लगातार बातचीत होती रही है अपने ऊपर लगने वाले ‘बाहरी’ होने के आरोपों का खंडन करते हुए नाथवानी ने कहा, “मैं बाहरी नहीं हूं. मैंने पिछले 12 वर्षों तक राज्यसभा सांसद के रूप में झारखंड के लिए काम किया है. यहां के लोग मेरी कार्यशैली और कार्यों से भली-भांति परिचित हैं.” उल्लेखनीय है कि एनडीए के 20 विधायकों ने उनके प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं.

इसे भी पढ़ेंं: टीचर की नौकरी छोड़ नेतृत्व में आए बैद्यनाथ राम, अब राज्यसभा लहराएंगे पचरम

झामुमो और कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी

नामांकन प्रक्रिया में सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल भी पूरी तरह सक्रिय दिखे. झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता झारखंड के हितों की रक्षा करना और राज्य के विकास के लिए काम करना होगा. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के नामांकन में राजद की महत्वपूर्ण भूमिका दिखी. राजद के तीन विधायकों ने प्रणव झा के प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए, जो महागठबंधन की एकजुटता को दर्शाता है. इस नामांकन के बाद राज्य में नेतृत्वक समीकरणों पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं. चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही अब जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद और तेज होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: झामुमो ने बैद्यनाथ राम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दूसरे प्रत्याशी की घोषणा बाकी

The post Rajya Sabha Election: परिमल नाथवानी, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने नामांकन किया दाखिल, जीत के किए दावे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top