Hot News

Ramayana: मैं जिंदगी भर आपका ऋणी रहूंगा… लक्ष्मण का किरदार मिलने पर इमोशनल हुए रवि दुबे, डायरेक्टर नितेश तिवारी का किया धन्यवाद

Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सभी का दिल छू लिया. फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे मंच पर अपनी बात कहते-कहते इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम खुद अपने किरदारों को चुनते हैं और उन्हें निभाने की ताकत भी वही देते हैं. रवि ने यह भी कहा कि इतने बड़े कलाकारों के बीच इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.

Ravie Dubey on Ramayana: ‘श्रीराम ही चुनते हैं’

View on Instagram

इवेंट में रवि दुबे ने कहा, “श्रीराम चुनते हैं और जब श्रीराम चुनते हैं, तो भाव भी वही देते हैं, साधन भी वही देते हैं, संसाधन भी वही देते हैं और हिम्मत भी वही देते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम ने नितेश तिवारी को इस फिल्म के लिए चुना, रणबीर कपूर को श्रीराम और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना. रवि ने कहा कि उन्हें आज भी यकीन नहीं होता कि उन्हें लक्ष्मण जैसा पवित्र किरदार निभाने का मौका मिला है.

Ravie Dubey Emotional Speech: मंच पर छलक पड़े आंसू

अपनी बात कहते हुए रवि दुबे काफी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि शायद यह उनके माता-पिता के अच्छे कर्मों का फल है कि उन्हें रामायण जैसी बड़ी फिल्म में लक्ष्मण बनने का मौका मिला. उन्होंने मंच पर मौजूद निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया और कहा, “मैं जिंदगी भर आपका ऋणी रहूंगा.” यह कहते हुए उनकी आंखें भी नम हो गईं.

Ramayana Trailer Launch: दिल्ली में जुटे फिल्म के बड़े सितारे

दिल्ली के हिंदुस्तान मंडपम में आयोजित ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुनाल कपूर, शोभना, अजींक्य देव, करण जौहर और कई अन्य सितारे मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर चुनिंदा लोगों को दिखाया गया. वहीं, इसका आधिकारिक ग्लोबल लॉन्च 24 जुलाई को San Diego Comic-Con 2026 में होगा, जहां इसे दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा

ये भी पढ़ें: Ramayana: मुझे उनकी आंखों में सच्चाई दिखाई देती है… डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया क्यों रणबीर कपूर और साई पल्लवी ही बने राम-सीता

The post Ramayana: मैं जिंदगी भर आपका ऋणी रहूंगा… लक्ष्मण का किरदार मिलने पर इमोशनल हुए रवि दुबे, डायरेक्टर नितेश तिवारी का किया धन्यवाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top