Hot News

Ramgarh: दीपिका दास राय ने बढ़ाया जिले का मान, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता सिल्वर मेडल

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: रामगढ़ के शास्त्री नगर निवासी दीपिका दास राय ने नेशनल विमेंस मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है. गोवा में आयोजित नेशनल विमेंस मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दीपिका दास राय ने हैमर थ्रो इवेंट में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

पहले भी कर चुकी हैं शानदार प्रदर्शन

इससे पहले नवंबर 2025 में जमशेदपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दीपिका दास राय दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं.

सिल्वर जीतने पर खुशी की लहर

नेशनल स्तर पर सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनके समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. रामगढ़ में उनका स्वागत भी किया गया.

आगे एशियन स्तर पर स्पोर्ट्सने का लक्ष्य

दीपिका दास राय ने कहा कि वह आगे भी अपना स्पोर्ट्स जारी रखेंगी और एशियन स्तर पर स्पोर्ट्सकर गोल्ड मेडल जीतना उनका लक्ष्य है.

जिले में सुविधाओं की कमी, ग्राउंड की मांग

उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले में थ्रो इवेंट के लिए समुचित ग्राउंड नहीं है, जिसके कारण उन्हें वेस्ट बोकारो घाटो और कभी-कभी जमशेदपुर जाकर अभ्यास करना पड़ता है. उन्होंने जिला प्रशासन से खिलाड़ियों के लिए थ्रो ग्राउंड उपलब्ध कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें…

Ramgarh: काफिला रोक मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिखाई मानवता, घायल मां-बेटे की बचाई जान

Ramgarh: वज्रपात और तेज आंधी-बारिश का कहर, युवक की मौत, कई जगह गिरे पेड़

The post Ramgarh: दीपिका दास राय ने बढ़ाया जिले का मान, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता सिल्वर मेडल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top