Hot News

Road Accident: सिक्किम में 100 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, आईआईटी आईएसएम धनबाद के 10 छात्र-छात्राएं घायल

Road Accident: धनबाद-आईआईटी आईएसएम धनबाद के एमबीए प्रथम वर्ष के 10 विद्यार्थी 14 मार्च की रात सिक्किम में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए. घायलों में तीन को गंभीर चोटें आयी हैं. इन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज मंगन के एक स्थानीय अस्पताल में किया गया. यह सड़क हादसा उत्तर सिक्किम के मंगन जिले के पेक्शेप क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार की रात को हुआ.

होली की छुट्टी में घूमने गए थे सिक्किम

आईआईटी आईएसएम धनबाद के छह छात्र और चार छात्राएं एक वाहन से लाचुंग से गंगटोक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी रात करीब 9:30 बजे असंतुलित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गयी. इससे 10 छात्र घायल हो गए. हादसे में ड्राइवर भी घायल हो गया. संस्थान के अनुसार ये सभी विद्यार्थी आईआईटी आईएसएम के एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और होली की चार दिनों (13 से 16 मार्च) की छुट्टियों में सिक्किम घूमने गए थे.

छात्रों के संपर्क में है संस्थान

आईआईटी आईएसएम प्रबंधन को इस हादसे की जानकारी शनिवार को सिक्किम के मीडिया में चल रही समाचारों से मिली. संस्थान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर ने बताया कि घायल विद्यार्थियों की जानकारी सिक्किम पुलिस की मदद से प्राप्त कर ली गयी है. सभी विद्यार्थी दक्षिण हिंदुस्तानर से हैं. घायल लड़के आईआईटी आईएसएम के अंबर हॉस्टल में रहते हैं, जबकि छात्राएं रोजलीन हॉस्टल की हैं. संस्थान प्रशासन घायल विद्यार्थियों के संपर्क में है और सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं.

अभिभावकों को दी गयी है सूचना

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही आईआईटी आईएसएम प्रबंधन ने घायल विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचना दे दी है. यह सूचना दोनों हॉस्टलों के वार्डन द्वारा दी गई है. संस्थान प्रशासन ने यह जांच शुरू कर दी है कि छात्र किन परिस्थितियों में सिक्किम घूमने गये थे. बताया जा रहा है कि ये सभी विद्यार्थी अपने-अपने वार्डन को सूचना दिये बगैर सिक्किम गए थे. इस कारण उनके वापस लौटने के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

The post Road Accident: सिक्किम में 100 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, आईआईटी आईएसएम धनबाद के 10 छात्र-छात्राएं घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top