Hot News

SRH vs DC: हालात देख बदली प्लानिंग, अभिषेक ने बताई जीत की कहानी

SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार (21 अप्रैल) को कहा कि पिच पर गेंद थोड़ी धीमी आ रही थी जिससे पावरप्ले में टीम को अपनी प्लानिंग बदलनी पड़ी. सनराइजर्स ने दो विकेट पर 242 रन बनाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट पर 195 रन पर रोक दिया. अभिषेक ने 68 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और इतने ही छक्के लगाये.

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अभिषेक ने मैच के बाद कहा कि टीम ने शुरुआत में पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने की योजना बनाई थी, लेकिन पिच धीमी होने के कारण उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा. उन्होंने कहा कि हालात देखकर रणनीति बदलना जरूरी था और उसी हिसाब से बल्लेबाजी की.

अभिषेक ने टीम मैनेजमेंट को क्यों कहा शुक्रिया?

अभिषेक ने टीम मैनेजमेंट का शुक्रिया जताते हुए कहा कि उन्हें अपने तरीके से स्पोर्ट्सने की पूरी आजादी मिलती है. उन्होंने कहा कि यहां स्पोर्ट्सना और फैंस का मनोरंजन करना उन्हें बहुत पसंद है. साथ ही कोच और कप्तान को खास धन्यवाद दिया, जो खिलाड़ियों को खुलकर स्पोर्ट्सने का मौका देते हैं.

यह भी पढ़ें : SRH vs DC: सनराइजर्स ने दिल्ली को 47 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा रहे हीरो

उन्होंने कहा कि 2024 से सनराइजर्स हैदराबाद में मिला माहौल टीम के लिए गेमचेंजर रहा है. यही माहौल उन्हें खुलकर स्पोर्ट्सने का आत्मविश्वास देता है. अभिषेक बोले कि वे हमेशा ऐसे ही स्पोर्ट्सना चाहते थे, पंजाब के लिए भी यही अंदाज रखना चाहते हैं और SRH के लिए स्पोर्ट्सना खास एहसास देता है.

‘एल सेलिब्रेशन’ सिर्फ फैंस के लिए

शतक के बाद जश्न पर अभिषेक ने कहा कि वह ‘एल सेलिब्रेशन’ काफी समय से करते आ रहे हैं. यह सिर्फ फैंस के लिए है, जो उन्हें स्टेडियम में खूब प्यार और सपोर्ट देते हैं.

The post SRH vs DC: हालात देख बदली प्लानिंग, अभिषेक ने बताई जीत की कहानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top