Hot News

Tips to Buy Fresh Cucumber: एक भी खीरा नहीं निकलेगा कड़वा बिना टेस्ट किए ऐसे पहचानें

Tips to Buy Fresh Cucumber: गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखता है. लेकिन बाजार से खीरा खरीदते समय सबसे बड़ी समस्या होती है कड़वे खीरे की. कई बार हम बिना जांचे खीरा खरीद लाते हैं और जब खाने बैठते हैं तो उसका स्वाद कड़वा निकलता है.

Tips to Buy Fresh Cucumber | कड़वा खीरा पहचानने के टिप्स | ताजा खीरा कैसे खरीदें

istockphoto 1045761832 612x612 1
Homemade cucumber salad in bowl

1. खीरे का रंग देखना है जरूरी

ताजे और मीठे खीरे का रंग हल्का हरा और चमकदार होता है. अगर खीरा बहुत ज्यादा पीला या सफेद दिख रहा है, तो समझ लें कि वो या तो पुराना है या कड़वा निकल सकता है.

2. खीरे की सतह और धारियों पर ध्यान दें

खीरे की सतह चिकनी होनी चाहिए और उस पर गहरे हरे रंग की धारियां होनी चाहिए. अगर धारियां साफ नहीं दिख रही हैं या सतह बहुत सख्त और दागदार है तो वो खीरा कड़वा हो सकता है.

3. खीरे को हल्का-सा दबाकर देखें

जब आप खीरे को हल्के हाथों से दबाते हैं और वो थोड़ा नरम महसूस हो तो समझ लें कि वो ताजा और खाने लायक है. बहुत ज्यादा सख्त खीरे अक्सर ज्यादा पके हुए और कड़वे हो सकते हैं.

4. आकार और मोटाई का रखें ध्यान

बहुत मोटे और लंबे खीरे अक्सर अंदर से बीजदार और कड़वे निकल सकते हैं. मध्यम आकार के, पतले और सीधे खीरे का चुनाव करें, जिनमें कड़वाहट की संभावना बहुत कम होती है.

5. खीरे की डंठल की जांच करें

खीरे का वह हिस्सा जहां से वह तोड़ा गया है यानी डंठल, ताजा और हरा होना चाहिए. सूखा या सड़ा हुआ डंठल यह संकेत देता है कि खीरा पुराना है और इसका स्वाद ठीक नहीं होगा.

6. लोकल और सीजनल खीरे खरीदें

सीजनल और लोकल खीरे ज्यादा ताजे और स्वादिष्ट होते हैं. इनकी शेल्फ लाइफ भी अच्छी होती है और इनमें कड़वाहट की संभावना भी कम होती है.

अगली बार जब भी बाजार जाएं तो इन आसान टिप्स को अपनाकर ताजे और स्वादिष्ट खीरे का चुनाव करें. इससे न सिर्फ आपका स्वाद बेहतर होगा बल्कि सेहत भी बनी रहेगी.

Also Read: 10 Tips to Buy Fresh Vegetable: सब्जी खरीदते समय इन 10 बातों का रखें ध्यान- हाथ नहीं पड़ेगा खराब माल

Also Read:Kitchen Tips for Vegetable: कहीं आप भी तो नहीं रखती इन सब्जियों को फ्रिज के अंदर?

Also Read: Sweet peppers Benefits for Hair: शिमला मिर्च जैसी दिखने वाली ये सब्जी बालों के लिए है बेहद फायदेमंद

The post Tips to Buy Fresh Cucumber: एक भी खीरा नहीं निकलेगा कड़वा बिना टेस्ट किए ऐसे पहचानें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top