Hot News

UP Sarkari Naukri 2025: सस्ता नहीं असिस्टेंट प्रोफेसर बनना! IAS PCS से 20 गुना महंगी है फीस

UP Sarkari Naukri 2025: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 107 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में जारी है. इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी. हालांकि इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन फीस की चर्चा हर तरफ हो रही है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upessc.up.gov.in पर जाना होगा.

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2025 से शुरू है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 जून 2025 तक का सयम है. वहीं, फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 जून 2025 तक का समय मिला है. इस वैकेंसी में आवेदन फीस की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.

UP Sarkari Naukri Application: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की फीस

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी. इसमें आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 2000 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, एससी एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 1000 रुपये देने होंगे. फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फीस की डिटेल्स देख सकते हैं.

UP Assistant Professor Recruitment 2025 Notification

ये भी पढ़ें: बिहार पंचायती राज विभाग में बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, यहां करें आवेदन

IAS PCS से 20 गुना ज्यादा फीस

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन फीस UPSC और UP PCS की फीस से लगभग 20 गुना ज्यादा है. बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी की आवेदन फीस 100 रुपये होती है. वहीं, एससी और एसटी के साथ स्त्री और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को फ्री में आवेदन करने का मौका मिलता है.

यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 125 रुपये जमा करने होते हैं. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 65 रुपये होती है. इसके अलावा दिव्यांग वर्ग के लिए फीस 25 रुपये होते हैं. एप्लीकेशन फीस की बात करें तो यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए फीस IAS-PCS एग्जाम से 20 गुना ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: IIT और NIT नहीं…इस कॉलेज से पढ़ाई कर हासिल की Google में नौकरी

The post UP Sarkari Naukri 2025: सस्ता नहीं असिस्टेंट प्रोफेसर बनना! IAS PCS से 20 गुना महंगी है फीस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top