Hot News

Video : बिहार-असम के प्रदर्शनकारियों को लेकर रात 1 बजे CJP ने दिया ताजा अपडेट

Video : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)  के नेता सौरभ दास ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वे प्रदर्शनकारियों को लेकर ताजा अपडेट देते दिख रहे हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का देर रात 1 बजे बड़ा अपडेट जारी…प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटे बाद प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ 2-3 घंटे तक बैठक हुई. बैठक में बिहार और असम प्रशासन की अधिसूचनाओं की प्रतियां सौंपी गईं, जिनमें प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने, भविष्य में कोई कार्रवाई नहीं करने और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करने का भरोसा दिया गया है. CJP का कहना है कि केंद्र प्रशासन और अन्य बीजेपी/NDA शासित राज्यों की ओर से भी ऐसी अधिसूचनाएं जल्द जारी की जाएंगी. पार्टी ने कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा.

बिहार प्रशासन सभी मामले वापस लेगी, गिरफ्तार लोगों को रिहा किया जाएगा

बिहार प्रशासन ने सोमवार (27 जुलाई) को फैसला लेते हुए कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों से जुड़े सभी मामले वापस लिए जाएंगे. प्रशासन ने यह भी घोषणा की कि इस दौरान गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा किया जाएगा. गृह विभाग ने जारी बयान में कहा कि 26 जुलाई शाम 6 बजे तक आंदोलन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ प्रशासन कोई दंडात्मक या बदले की भावना से कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी. इससे प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत मिली है. 

ये भी पढ़ें: Video : दीपके नहीं, CJP आंदोलन की असली खोज हैं मोहम्मद इरफान

पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई को वामपंथी छात्र संगठनों के बिहार बंद के दौरान कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया था. इनमें 339 नाबालिग शामिल थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया. वहीं, बाकी 355 लोगों के खिलाफ कानून के तहत मामले दर्ज किए गए थे. इन मामलों की सुनवाई अब संबंधित अदालतों में चल रही है.

ये भी पढ़ें: CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

The post Video : बिहार-असम के प्रदर्शनकारियों को लेकर रात 1 बजे CJP ने दिया ताजा अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top