साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति ने अब एकदम क्लियर कर दिया है कि वह आगे से कैमियो रोल नहीं करेंगे, हालांकि इस रूल का सिर्फ एक एक्सेप्शन है, वो रजनीकांत की जेलर 2.
अब कभी कैमियो नहीं करेंगे विजय सेतुपति
गोबीनाथ को दिए इंटरव्यू में विजय सेतुपति ने कहा, “मैंने अब कैमियो करना बंद कर दिया है. हाल ही में सिर्फ जेलर 2 में कैमियो किया और उसकी वजह सिर्फ इतनी थी कि मुझे रजनी सर के साथ वक्त बिताने और उन्हें करीब से देखने का मौका मिल गया.”
क्यों विजय सेतुपति नहीं करेंगे फिल्मों में कैमियो
उन्होंने बताया कि यह फैसला किसी क्रिएटिव वजह से नहीं, बल्कि बिजनेस को ध्यान में रखकर लिया गया है. सेतुपति ने कहा, “अगर मैं किसी दूसरे एक्टर की फिल्म में कैमियो करता हूं, तो उसका असर मेरी खुद की फिल्मों के बिजनेस पर पड़ता है. कई बार लोग उस कैमियो को नोटिस भी नहीं करते, लेकिन इसका इम्पैक्ट बाद में देखने को मिलता है.”
रजनीकांत के जेलर 2 में विजय सेतुपति ने क्यों किया कैमियो
जेलर 2 में कैमियो करने के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वह रजनीकांत के बड़े फैन हैं और उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा, “मैंने जेलर 2 इसलिए की, क्योंकि मैं रजनीकांत सर से बहुत प्यार करता हूं. उनके साथ रहने और काम करने से काफी कुछ सीखने को मिलता है. इतने सालों तक सुपरस्टार बने रहना आसान नहीं होता, उनसे सीखने लायक बहुत कुछ है.” साउथ सुपरस्टार ने लास्ट में कहा, “आखिर में फैसला स्क्रिप्ट ही करती है. अगर मुझे लगेगा कि रोल कहानी के हिसाब से सही बैठता है, तो मैं जरूर करूंगा.”
जेलर 2 के बारे में
जेलर 2 का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जबकि फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ एस.जे. सूर्या, रम्या कृष्णन, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. वहीं, मोहनलाल, शिवा राजकुमार और विजय सेतुपति स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: Ramayana Cast Fees: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर बने सबसे महंगे स्टार, यश को मिले इतने, इस एक्टर ने फ्री में किया काम
The post अब कभी कैमियो नहीं करेंगे विजय सेतुपति, सिर्फ रजनीकांत के जेलर 2 लिए तोड़ा अपना रूल, बताई वजह appeared first on Naya Vichar.
