Hot News

अमेरिका-ईरान फिर भिड़े: ड्रोन-मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी स्ट्राइक, ईरान ने तुरंत किया पलटवार

Iran-US War : शुक्रवार (26 जून) को अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया. अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक कमर्शियल कार्गो शिप पर हमला किया है. इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के ठिकानों पर हवाई हमले किए. दोनों देशों के बीच यह पहली सीधी सैन्य कार्रवाई है, जो स्विट्जरलैंड में हुए एक समझौते के बाद सामने आई है. इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

ईरान ने किया अमेरिका पर पलटवार

हमले के कुछ ही देर बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इससे पहले IRGC ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर दिया जाएगा. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने कहा कि वह अमेरिकी कार्रवाई का कड़ा और निर्णायक जवाब देगा. हमले में किन अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और कितना नुकसान हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Centcom ने दी जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के दिए थे संकेत

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस संकेत के कुछ ही मिनट बाद हुई, जिसमें उन्होंने ईरान के द्वारा कमर्शियल कार्गो शिप पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की ओर इशारा किया था. जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या अमेरिका जवाब देगा, तो ट्रंप ने सिर्फ इतना कहा कि आपको जल्द ही पता चल जाएगा. इसके कुछ देर बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू कर दिए.

यह भी पढ़ें : होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव, ओमान के पास जहाज पर हमला, UN एजेंसी ने रोका जहाजों का निकासी अभियान

अमेरिकी हमले के कुछ ही देर बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ऐलान किया कि अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर सटीक सैन्य कार्रवाई की है. CENTCOM के अनुसार, इन हमलों में चुनिंदा लक्ष्यों को निशाना बनाया गया.

The post अमेरिका-ईरान फिर भिड़े: ड्रोन-मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी स्ट्राइक, ईरान ने तुरंत किया पलटवार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top