Hot News

अमेरिका में गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार, FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था नाम

पंजाब के भगवांनपुरिया गैंग से जुड़े नीतीश कौशल को Federal Bureau of Investigation (FBI) ने वर्मोंट से गिरफ्तार किया है. जब कुछ सप्ताह पहले अमेरिका ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत हिंदुस्तान से जुड़े तीन क्राइम ग्रुप के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया था.

अमेरिकी अधिकारियों ने बिश्नोई, भगवांनपुरिया और धांधा गैंग से जुड़े कुल 34 लोगों पर आरोप लगाए हैं. इनमें नीतीश कौशल उन 11 लोगों में शामिल था, जो या तो फरार थे या अमेरिकी एजेंसियों की गिरफ्त में नहीं थे. उसके खिलाफ 25 जून को अमेरिका की कैलिफोर्निया की एक कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. उस पर अपराध से जुड़े गिरोह के साथ साजिश रचने (RICO) का गंभीर आरोप लगाया गया है.

FBI ने एक्स पर दी थी जानकारी

एफबीआई की लिस्ट में था नीतीश का नाम

14 जुलाई को एफबीआई ने सोशल मीडिया पर बताया था कि नीतीश कौशल एक अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह से जुड़े होने के आरोप में वांटेड है. एजेंसी के मुताबिक, यह गिरोह हत्या, अपहरण, ड्रग्स की तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है. एफबीआई का दावा है कि इस गिरोह की शुरुआत पंजाब से हुई थी. यह गिरोह अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत कई अन्य जगहों पर एक्टिव था.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के निज्जर हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर आरोप, 50 हजार डॉलर का इनाम

The post अमेरिका में गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार, FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था नाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top