Hot News

असम बाढ़ का कहर: 80 लोगों की मौत, 379 गांव पानी में डूबे, 1.92 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. डिजास्टर रिपोर्टिंग एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) की 31 जुलाई तक की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है. वहीं, पांच जिलों में 1,92,799 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

बाढ़ से मची है तबाही

  • बाढ़ से 1,92,799 लोग अब भी प्रभावित हैं.
  • 17 रेवेन्यू सर्कल और 379 गांव बाढ़ की चपेट में हैं.
  • प्रभावित जिलों में शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और चराइदेव शामिल हैं.
  • चराइदेव सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 77,456 लोग प्रभावित हुए हैं.
  • शिवसागर में 63,492 और जोरहाट में 34,067 लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं.
  • राज्य में 15,430 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अब भी जलमग्न है.

असम बाढ़ का कहर

फसल क्षेत्र को भी भारी नुकसान, कई लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

बाढ़ ने राज्य के कृषि क्षेत्र को भी प्रभावित किया है. DRIMS रिपोर्ट के अनुसार 15,430 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये देने के फैसले की सराहना की.

गौतम अडानी जी ने असम बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये का ऑनलाइन योगदान दिया है. इससे प्रभावित परिवारों की मदद के हमारे प्रयासों को मजबूती मिलेगी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

राहत राशि के सही इस्तेमाल का भरोसा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहत कोष में मिलने वाली हर राशि का इस्तेमाल पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा. प्रभावित लोगों के पुनर्वास में लगाया जाएगा. पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ खर्च किया जाएगा.

असम बाढ़ का कहर

कार्तिक आर्यन ने दिए 1 करोड़ रुपये

बाढ़ राहत अभियान में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी योगदान दिया है. कार्तिक आर्यन ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए. मुख्यमंत्री सरमा ने उनके योगदान को प्रभावित लोगों के लिए मददगार बताया.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भी करेगा आर्थिक सहयोग

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. MRM के राष्ट्रीय संयोजक शाहिद सईद ने बताया- संगठन की कोर टीम की बैठक में असम मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने और प्रभावित समुदायों तक राहत पहुंचाने के प्रयास तेज करने का फैसला लिया गया है.

The post असम बाढ़ का कहर: 80 लोगों की मौत, 379 गांव पानी में डूबे, 1.92 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top