Hot News

अस्पताल में मरीजों को नहीं मिला डॉक्टर तो परिजनों ने खुद से लगाया ऑक्सीजन मास्क, वीडियो वायरल

भागलपुर, आशुतोष कुमार : मायागंज अस्पताल में एक सड़क दुर्घटना में घायल बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के सुल्तान अंसारी  को इलाज के लिए काफी देर तक डॉक्टर नहीं मिला. हालात इतना खराब हो गया कि मरीज के परिजनों ने खुद ही उसे ऑक्सीजन मास्क लगाया और सांसों की लड़ाई लड़ते मरीज को बचाने की कोशिश की.

जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा मरीज 

मरीज की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि परिजन खुद ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क लेकर उसे सांस दिलाने की कोशिश करते रहे. इस दौरान मरीज जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा. अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद उसकी हालत इतनी नाजुक नहीं होती. यह दर्दनाक दृश्य अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है. एक तरफ प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. 

हादसे के तुरंत बाद अस्पताल लाया गया था मरीज 

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे के बाद मरीज को तुरंत अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के इंतजार में काफी वक्त निकल गया. डॉक्टरों की अनुपलब्धता ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया. यह तस्वीर न सिर्फ मायागंज अस्पताल की लापरवाही को उजागर करती है बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर भी गंभीर सवाल उठाती है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी लग चुका है लापरवाही का आरोप 

यह कोई पहला मामला नहीं है जब मायागंज अस्पताल में इस तरह की लापरवाही सामने आई हो. इससे पहले भी कई बार मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा है, और कई मामलों में समय पर इलाज न मिलने से जान भी चली गई है. अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस घटना को कितनी गंभीरता से लेता है और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है. लेकिन यह तय है कि जब तक ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अस्पतालों की हालत सुधरना मुश्किल है. 

इसे भी पढ़ें : चिराग पासवान देंगे मोदी कैबिनेट से इस्तीफा! बिहार चुनाव से पहले उठा सकते हैं बड़ा कदम

इसे भी पढ़ें : Gopalganj: बेटी की डोली से ठीक पहले उठी पिता की अर्थी, आंधी तूफान ने शादी वाले घर में मचाई तबाही 

The post अस्पताल में मरीजों को नहीं मिला डॉक्टर तो परिजनों ने खुद से लगाया ऑक्सीजन मास्क, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top