Ahmedabad Airport Taxiway Incident: डीजीसीए के अनुसार रनवे पर उतरने के बाद एयर इंडिया का एक विमान गलत रास्ते (टैक्सी-वे) पर आगे बढ़ गया, जहां सामने से इंडिगो का दूसरा विमान आ रहा था. दोनों विमान एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गए, जिससे हड़कंप मच गया. हालांकि, समय रहते दोनों पायलटों की सूझबूझ से विमानों को रोक लिया गया. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.
ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम
DGCA के अनुसार, मुंबई से अहमदाबाद आई एयर इंडिया की फ्लाइट AI2493 (विमान संख्या VT-TQV) अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे संख्या 23 पर सुरक्षित लैंड हुई. रनवे खाली करने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान को टैक्सी-वे C से होते हुए टैक्सी-वे P और फिर टैक्सी-वे G के रास्ते इंटरनेशनल एप्रन (विमान पार्किंग) पर जाने का क्लीयरेंस दिया था. लेकिन, इंटरनेशनल एप्रन की तरफ जाने के लिए टैक्सीवे G पर दाहिनी ओर मुड़ने के बजाय, एयरक्राफ्ट टैक्सीवे P पर ही आगे बढ़ता रहा. एयर इंडिया के क्रू ने तुरंत एयरक्राफ्ट को टैक्सीवे P पर रोक दिया. लगभग उसी समय, इंडिगो का A320 एयरक्राफ्ट VT-IST (जो फ्लाइट 6E-5160, अहमदाबाद-मुंबई ऑपरेट कर रहा था) अपनी रवानगी के लिए टैक्सीवे P पर टैक्सी कर रहा था. इंडिगो का एयरक्राफ्ट भी टैक्सीवे P पर रुक गया. दोनों एयरक्राफ्ट के बीच काफी दूरी थी. एयर इंडिया के एयरक्राफ्ट को खींचकर पार्किंग स्टैंड तक ले जाया गया.
Directorate General of Civil Aviation (DGCA): “On 24.06.2026 Air India A320 aircraft VT-TQV operating flight AI2493 (Mumbai-Ahmedabad) landed on Runway 23 at Ahmedabad. After clearing runway via taxiway “C” it was given taxi clearance to international apron following Taxy way “P”…
— ANI (@ANI) June 25, 2026
The post अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: आमने-सामने आ गए एयर इंडिया और इंडिगो के प्लेन appeared first on Naya Vichar.