Hot News

आईपीएल में बल्ले से छाए, अब इंग्लैंड में आशुतोष शर्मा अपनी बॉलिंग से दिखा रहे कमाल

Ashutosh Sharma: दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक फिनिशर आशुतोष शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं. बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले आशुतोष शर्मा ने अब गेंद से भी कमाल दिखाते हुए हैम्पशायर की ओर से स्पोर्ट्सते हुए एसेक्स के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट का पहला पांच विकेट हॉल अपने नाम किया.

51 रन देकर लिए 5 विकेट

चेल्म्सफोर्ड में स्पोर्ट्से गए मेट्रो बैंक वन-डे कप मुकाबले में आशुतोष शर्मा ने 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उन्होंने टॉम वेस्टली, चार्ली एलिसन, साइमन फर्नांडीस, मैकेंजी जोन्स और चार्ली बेनेट को आउट किया. उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत एसेक्स की टीम 49 ओवर में 317 रन पर सिमट गई. जवाब में हैम्पशायर ने जेम्स फुलर (नाबाद 58), कप्तान निक गब्बिन्स (53) और टॉम प्रेस्ट (51) की पारियों की मदद से 47.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से जीत दर्ज की.

हर मैच में गेंद से दिखा रहे कमाल

आशुतोष शर्मा का यह प्रदर्शन वनडे कप में उनके शानदार अभियान की कड़ी है. उन्होंने पहले मैच में यॉर्कशायर के खिलाफ 3 विकेट, दूसरे मुकाबले में मिडिलसेक्स के खिलाफ 4 विकेट और अब एसेक्स के खिलाफ 5 विकेट लिए. चार मैचों में उनके नाम 13 विकेट हो चुके हैं और वह इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं.

Also Read: 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया तैयार, शमी-भुवनेश्वर की वापसी पर जताया भरोसा

आईपीएल में नहीं की है बॉलिंग

दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के 32 मैचों में आशुतोष शर्मा ने कभी गेंदबाजी नहीं की थी. इंग्लैंड पहुंचने से पहले भी उनके नाम सिर्फ चार लिस्ट-ए मैचों में दो विकेट थे. हालांकि 2026 मध्य प्रदेश लीग में मालवा स्टैलियंस की कप्तानी करते हुए उन्होंने 8 पारियों में 7 विकेट लेकर अपने ऑलराउंड स्पोर्ट्स के संकेत जरुर दे दिए थे.

Also Read: बेटे के साथ फिटनेस फ्लॉन्ट करते दिखे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

The post आईपीएल में बल्ले से छाए, अब इंग्लैंड में आशुतोष शर्मा अपनी बॉलिंग से दिखा रहे कमाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top